ग्रामीण की हत्या व शव गायब करने में एसओ व दरोगा पर भी केस

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 9 सितंबर। अदालत के आदेश पर थाना जहानगंज पुलिस ने ग्रामीण की हत्या कर शव को गायब करने के मामले में गांव वालों के साथ ही तत्कालीन थानाध्यक्ष एवं दरोगा को आरोपी बनाया है। पुलिस ने थाना जहानगंज के ग्राम बेहटा निवासी स्वर्गीय संजय राजपूत की पत्नी श्रीमती श्रीदेवी की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है। मुकदमें की जांच थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी को सौंपी गई है। रिपोर्ट में श्रीदेवी ने कहा है कि प्रार्थिनी के पति स्व० संजय राजपूत मजदूरी करते थे।12-08-25 को सुबह करीब आठ बजे गांव के नरेशचंद्र पुत्र कृष्ण, जितेंद्र पुत्र जोधा लाल, मनोहर पुत्र सुरेश, राजेश पुत्र वीरपाल प्रार्थिनी के घर आये।

धान की निराई की मजदूरी का बहाना कर पति संजय राजपूत को घर से बुला कर ले गये। उस दिन शाम तक जब पति घर नहीं आये, तो प्रार्थिनी ने उपरोक्त लोगों से इस बाबत जानकारी की। तो नरेश चंद आदि ने कुछ भी बताने से मना कर दिया और टाल मटोल किया। प्रार्थिनी द्वारा अपने पति की काफी खोजबीन की, परंतु उनका कोई पता नहीं चला।19-08-25 को सोशल मीडिया पर काली नदी में प्रार्थिनी के पति का शव का विडियो घरवालों ने देखा, तो पुलिस को सूचना दी व शव की शिनाख्त की। शव पर चोट के कई निशान थे, स्पष्ट था कि पति की हत्या की गयी, और शव को नदी में फेंक दिया गया।

प्रार्थिनी द्वारा 19-08-25 को ही थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज करने को प्रार्थना पत्र दिया गया, परंतु उनके द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गयी। यहां तक कि शव को निकाला तक नहीं गया। मुल्जिमान तथा ग्राम प्रधान छोटेलाल बाथम के साथ तत्कालीन थानाध्यक्ष जहानगंज जितेंद्र पटेल तथा हल्का इंचार्ज कुंवरवीर सिंह व थाना के अन्य पुलिस कर्मियों ने आपस में षणयंत्र कर शव गायब कर सबूत मिटा दिये गये।

error: Content is protected !!