रेलवे लाइन के किनारे मिला दवा विक्रेता का शव: ट्रैक के बीच पड़ा था तमंचा

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 16 सितंबर। रेलवे लाइन के किनारे दवा विक्रेता अमन शुक्ला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आज सुबह थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र की हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी ओर रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा गया। औंधे पडे युवक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था नीचे अंडर गारमेंट था, युवक की पीठ पर खूनी निशान देखे गए। युवक के शव के निकट रेलवे लाइन के बीच स्लीपर के पास 315 बोर का तमंचा पड़ा था। तमंचा खुला हुआ था तमंचे की क्षतिग्रस्त मूंठ पर लाल लाल रंग के धागा बंधा था।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अजब सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को सीधा कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लोगों ने शव की कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला खड़ियायी निवासी अरविंद शुक्ला के 35 वर्षीय पुत्र अमन के रूप में शिनाख्त की। बताया गया कि अमन दवा विक्रेता था।अमन के पिता की घर में ही परचून की दुकान है परिजनों ने बताया कि अमन बीती शाम घर घर से कहीं चला गया था परिजनों ने अमन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि अमन ने ट्रेन से टकराकर आत्महत्या की है अथवा कोई अन्य वजह है। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

error: Content is protected !!