मुफ्त में उपकरण मिलने से खुश हो गए सैकड़ों दिव्यांगजन

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 22 सितंबर 26। एस. एन. साध ट्रस्ट के सौजन्य से डॉ रजनी सरीन की याद में आज दिव्यांग शिविर के पहले दिन सुबह 9 बजे विधिवत मातृ शक्ति के रूप में प्रमुख ट्रस्टी राकेश साध की धर्म पत्नी श्रीमती मधु साध के द्वारा उद्घाटन किया गया। मधु साध ने विगत वर्षों से सेवा कार्यों में राकेश साध की अर्धांगिनी के रूप में सदैव अपना अमूल्य योगदान दिया है। आज पहले दिन ही शिविर में सुबह 9 बजे से पहले ही दिव्यांगोजनों का आना शुरू हो गया।

प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सहयोग से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस नेक कार्य में अपना विशेष योगदान देकर शिविर की खबरों को प्रकाशित कर सभी दिव्यांग जनो को समय से सूचना देने का कार्य किया गया वह भी किसी निस्वार्थ सेवा से कम नहीं है। राकेश साध, चमकेश साध, प्रिया साध, रितेश साध, राहुल साध, गुंजा जैन, रोहित गर्ग ने व्यवस्था को बख़ूबी संभाला। विगत शिवरों की तरह इस बार भी विशेष रूप से जो व्यक्ति कान की समस्या से जूझ रहा था ENT स्पेशलिस्ट डॉ अनु ने उनका परीक्षण कर कान की मशीन व दवाईयां निशुल्क उपलब्ध करायी।

इसमें मुख्य भूमिका में जयपुर से आई हुई विशेष टीम के सदस्यों द्वारा जो सेवा दी जा रही है वह बहुत ही सराहनीय है। नेक कार्य में –उदय पाल, सुजीत वर्मा, विजय, नितिन, राहुल, प्रभात, नरेश, जगदीश, रॉबिन साध, शेखर साध और जयपुर की पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।

आज 190 रजिस्ट्रेशन हुये

आज बांटे गए उपकरणों की संख्या–
ट्राई साइकिल – 16
कृत्रिम हाथ- 08
व्हीलचेयर- 12
छड़ी – 35
कैलिपर- 22
कृतिम पैर- 25
वैशाखी- 30
वॉकर- 15
जूते- 30
कान की मशीन- 65

error: Content is protected !!