फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 22 सितंबर। थाना मऊदरवाजा ग्राम हैवतपुर गढ़िया स्थित काशीराम कॉलोनी के आवास से लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी कर लिए गए। कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 11 मकान नंबर 165 निवासी अरुन बाथम पुत्र गिरीश ने आज थाना पुलिस को चोरी की रिपोर्ट लिखाने की तहरीर दी है। अरुन ने पुलिस को अवगत कराया कि कॉलोनी में बाढ़ का पानी भर जाने के कारण कमरे में ताला लगाकर साहबगंज चौराहे पर किराए के मकान में रहने लगा। इसी दौरान चोर कमरे का ताला तोड़करअंदर घुस गए और नगदी जेवरात चुरा ले गए।
ऊपर रहने वाले वकील ने मौसेरे भाई अंकित को चोरी की जानकारी दी इसी सूचना पर मैं परिजनों के साथ आवास पर पहुंचा। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था अलमारी एवं बक्से के ताले टूटे थे जिनमें रखे 10 हजार रुपए पत्नी सलोनी के झाले, मंगलसूत्र दो जोड़ी पायले, मां श्रीमती मंजू के कुंडल, मंगलसूत्र पायले एवं बहन पिंकी की पायले अंगूठी आदि सामान गायब था। अरुन ने एफबीडी न्यूज़ को बताया 112 पर सूचना देने पर पुलिस थाने ले गई बाद में थाना पुलिस ने भी आवास पर जाकर जांच पड़ताल की।
अरुन ने बताया कि मैं स्वयं का ई रिक्शा चलाता परिवार का गुजारा करता हूं। मेरा आवास सबसे नीचे है बाढ़ का पानी भर जाने के कारण मजबूरन ताला लगाकर चला गया था। मैं 13 साल से वहां रह रहा हूं यह उम्मीद नहीं थी कि मकान में चोरी हो जाएगी चोरों ने घर मे एक रुपया तक नहीं छोड़ा।

