बुढ़वा मंगल पर नीब करोरी दर्शन करने गए पूर्व सैनिक की मौत

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़ ) 22 सितंबर। बुढ़वा मंगल पर नीब करोरी मंदिर में बाबा के दर्शन करने गए पूर्व सैनिक की मौत हो जाने पर परिवार में मातम छा गया। जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ की आवास विकास कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय पूर्व सैनिक महेंद्र प्रताप सिंह यादव पत्नी वीना देवी, साली गुड्डी देवी, साडू दीवान सिंह के साथ निजी कार से आज सुबह करीब 6 बजे नीब करोरी मंदिर पहुंचे। साडू दीवान सिंह व साली गुड्डी देवी मेन गेट से बाबा के दर्शन करने मंदिर के अंदर चले गए। पैरालिसिस होने के कारण महेंद्र प्रताप सिंह भीड़ होने के कारण नहीं जा सके, वह पत्नी के साथ चौकी के पास बैठ गए।

चलने में असमर्थ होने के कारण महेंद्र प्रताप को मंदिर के पीछे वाले रास्ते से जाने की सलाह दी गई। करीब 7.15 बजे महेंद्र सिंह हिम्मत करके बाबा के दर्शन करने के लिए पीछे वाले रास्ते से जाने लगे, तभी वह अचानक गिरकर बेहोश हो गए। पुलिस वालों ने तुरंत ही उन्हें अपने वाहन से सीएचसी मोहम्मदाबाद पहुंचाया। डॉ अशोक शाक्य ने पूर्व सैनिक को सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया थोड़ी देर बड़ी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर ताजपुर चौकी इंचार्ज कपिल कुशवाहा ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि महेंद्र प्रताप सिंह को वर्ष 2011 में भी दिल का दौरा पड़ा था उनका इलाज चल रहा था। महेंद्र प्रताप सिंह बाबा लक्ष्मण दास के परम भक्त थे परेशानी होने पर वह बाबा के दर्शन करने के लिए जाते थे। महेंद्र प्रताप सिंह की मौत होने पर उनकी पत्नी वीना देवी का रोकर बुरा हाल हो गया। उनके उनके 29 वर्षीय पुत्री प्रिंसी एवं 24 वर्षीय पुत्र पारस है साडू दीवान सिंह तिर्वा के रहने वाले हैं।

error: Content is protected !!