मेडिकल स्टोरों से दवाओं के लिए गए नमूने: नोटिस की तैयारी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 22 सितंबर 26। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मेडिकल स्टोरों से नमूने लिए हैं। आज औषधि निरीक्षक स्वागतिका घोष की टीम ने जिले के प्राइवेट हास्पिटल व नर्सिंगहोम में संचालित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। माया हास्पिटल आवास विकास तिराहा में संचालित मेसर्स निदानिका मेडिकल स्टोर पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर पर क्रय विक्रय अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा भण्डारित 4 संदिग्ध औषधियों के नमूने संग्रहीत किये गये।

सिटी हास्पिटल में संचालित सियोवोल इण्टरप्राईजेज का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान 2 संदिग्ध औषधियों के नमूने संग्रहीत किये गये। इसी प्रकार आर.के. हास्पिटल डा० जे.एम. वर्मा के यहां संचालित मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया, यहाँ से भी 2 औषधियों के नमूने एकत्र किये गये। इन सभी मेडिकल स्टोरों पर औषधि विक्रय लाईसेन्स की शर्तों का उल्लंघन होता पाया गया। जिसके सम्बन्ध में मेडिकल स्टोर स्वामियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु निरीक्षण आख्या सहायक आयुक्त (औषधि) कानपुर मण्डल कानपुर को संस्तुति सहित जिलाधिकारी को प्रेषित की गयी हैं।

साथ ही यह भी अवगत कराया है कि एकत्र किये गये औषधि नमूनों को राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला को भेजे जा रहे हैं। जॉचोपरान्त परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत सुसंगत धाराओं के तहत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।

error: Content is protected !!