फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 23 सितंबर 26। दुकान में ताला लगाकर गायब होने वाले दवा विक्रेता को राहत नहीं मिली, उसकी दुकान सीज की गई। स्वागतिका औषधि निरीक्षक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम आज 23 सितंबर को जिलाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त शिकायत की जांच के लिए गई। थाना नबावगंज पुलिस बल के साथ टीम गठित ग्राम सिरौली में डा० रोहित कुमार यादव के दवा दुकान पर छापे की कार्यवाही किये जाने हेतु अपरान्ह 2.20 बजे पहुंचे। मौके पर उक्त दुकान बन्द पायी गयी दुकान में ताला लगा हुआ था।
आस-पास उपस्थित लोगों से पूंछताछ करने पर टीम को पता चला कि आज सुबह दुकान खुली थी अभी बन्द कर के कही चला गया। दुकान पर प्रदर्शित मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया गया एवं मौके पर उपस्थित होने हेतु कहा गया। किन्तु डा० रोहित यादव द्वारा मौके पर उपस्थित होने से मना किया गया। टीम द्वारा आस-पास उपस्थित लोगों एवं दुकान मालिक शिवम कुमार पुत्र आदेश गुप्ता निवासी ग्राम व सिरौली के सामने दुकान पर एक और ताला लगवाकर चाबी दुकान मालिक शिवम कुमार की सुपुर्दगी में दे दी।
तदोपरान्त दुकान को अग्रिम आदेश तक सीलबन्द मोहर किया गया। डा० रोहित कुमार यादव को निर्देशित किया गया कि कार्यालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन स्थान कलेक्टेट में अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करते हुये दुकान का निरीक्षण कराया जाना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में डा० रोहित कुमार यादव के विरूद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम् 1940 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी डा० रोहित कुमार यादव की स्वयं की होगी।

