रंगदारी टैक्स वसूलने के लिए डॉक्टर पर हमला: पुलिस से शिकायत

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 23 सितंबर 26। गुंडा टैक्स वसूलने के लिए डॉ नीरज गंगवार पर हमला किया गया। थाना मऊदरवाजा के ग्राम खिनमिनी निवासी डॉक्टर ने शिकायती पत्र देकर थाना पुलिस को अवगत कराया कि प्रार्थी डॉ० नीरज गंगवार पुत्र डॉ० रमेश चन्द्र गंगवार ग्राम खिनमिनी निवासी है। प्रार्थी प्रख्यात चिकित्सक है जिला प्रदेश व देश के मरीज आते है। मेरे गांव का दीपक गंगवार पुत्र राधेश्याम गंगवार जो कि दबंग व झगड़ालू किस्म का है, दीपक मुझसे अवैध धन उगाही गुंडागर्दी के दम पर करना चाहता है।

वह कहता है कि हर महीने गुंडा टैक्स दो, वरना क्लिनिक नहीं चलने देंगे। आने वाले मरीजों को डराता धमकाता है इस कारण मुझसे बुराई मानता है। 21.09.26 को समय शाम के लगभग 5 बजे प्रार्थी अपना क्लीनिक बंद कर रहा था तभी दीपक गंगवार मेरे क्लीनिक के बाहर धारदार हथियार लेकर आया गाली गलौज करते हुए मुझे बिना वजह गन्दी गन्दी अश्लील गालियां देने लगा। गाली देने से मना करने पर उसने धारदार हथियार से मुझ पर वार किया, लेकिन किसी तरह मेरे क्लीनिक पर काम कर रहे गांव के पुष्पेन्द्र चतुर्वेदी व अजय कश्यप ने मुझे बचाया।

मेरे साथ हाथापाई से अंदरुनी चोटे आई दीपक जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। घटना को ग्राम के ही सदानन्द, रामप्रकाश व अन्य लोगों ने देखा, सुना व बीच बचाव किया है। उक्त व्यक्ति दबंग किस्म का है इससे पहले भी उक्त व्यक्ति प्रार्थी के साथ झगड़ा फसाद कर चुका है। मुझे उक्त व्यक्ति से जान माल का खतरा है यदि मेरे साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसका जिम्मेदार दीपक गंगवार को ही माना जाये।

error: Content is protected !!