बढ़ई ने ट्रेन से कट कर ली खुदकुशी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 24 सितंबर। बढ़ई निर्दोष शर्मा ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली, जिससे परिवार में मातम छा गया। थाना मऊदरवाजा के ग्राम रसीदपुर निवासी 48 वर्षीय निर्दोष शर्मा दोपहर के समय नट नगला के सामने रेलवे लाइन के किनारे पहुंचे। वह मरने के लिए ट्रेन का आने का इंतजार कर रहे थे। उसी समय कासगंज की ओर से एक्सप्रेस ट्रेन आई, ट्रेन को आता देख निर्दोष शर्मा ट्रेन के सामने पटरी पर लेट गए। ट्रेन के ऊपर से निकल जाने के कारण उनका सिर धड़ से अलग हो गया।

हादसे के कारण ट्रेन करीब 20 मिनट विलंब से रवाना हुई, गेटमैन रोहित कुमार की सूचना पर मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। तभी बेटे विपिन ने निर्दोष शर्मा की पिता के रूप में शिनाख्त की। निर्दोष की मौत पर उनका बेटा विपिन एवं पत्नी रेखा देवी आदि परिजन रोने लगे। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया की बढ़ई मिस्त्री का काम करने वाले निर्दोष शर्मा बीते 5 महीनों से दिमागी डिस्टर्ब थे। उनका इलाज चल रहा था वह आज घर से अकेले ही निकले थे। उनका विपिन के अलावा छोटा बेटा पवन है।दामाद सचिन कुमार ने बताया की ससुर को कम सुनाई देता था वह रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में एक पखवाड़े में में ट्रेन से मरने वालों की तीसरी घटना है।

error: Content is protected !!