फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 24 सितंबर 26। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने आज यहां कहा है कि रेलवे स्टेशन के सभी निर्माण कार्य फरवरी तक पूरे कर लिए जाएंगे। महाप्रबंधक उदय बोर बढ़कर, मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा आदि अधिकारियों के साथ स्पेशल ट्रेन से आज सायं 3.50 पर फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन रुकने स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार ने उनकी अगवानी की। महाप्रबंधक ने प्लेटफार्म नंबर एक पर बन रहे निर्माणाधीन आलीशान भवन को देख बाहर निकालने का रास्ता देखा। महाप्रबंधक ने अधिकारियों व इंजीनियरों से निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी की।
उन्होंने निर्माणधीन ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया, इंजीनियरों ने उन्हें बताया की प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्वचालित सीढ़ी एवं लिफ्ट लगाई जा रही है उसके बाद प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 पर भी लिफ्ट व स्वचालित सीढ़ी लगेगी। यह भी बताया गया कि प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर जगह कम होने के कारण लिफ्ट नहीं लग पा रही है। महाप्रबंधक ने माल गोदाम का निरीक्षण किया रेलवे के निर्माणाधीन आलीशान भवन में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने मीडिया को बताया फरवरी तक अमृत योजना के अंतर्गत जो निर्माण कर चल रहे हैं उसे पूरा कर लिया जाएगा। महाप्रबंधक पत्रकारों के सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। कालिंदी एक्सप्रेस के बारे में पूंछने पर बताया सब तैयारी चल रही हैं।
उन्हें बताया गया कि कालिंदी एक्सप्रेस बंद हो जाएगी या चलती रहेगी के सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया। बताते चले बहुत जल्द ही मंधना से अनवरगंज तक एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण होना है इसके लिए करीब 2 साल तक लगभग सभी ट्रेनें जो कानपुर से होकर फर्रुखाबाद होकर बांद्रा व अहमदाबाद चलती हैं बंद हो जाएंगी। वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में अभी तक रेलवे ने कोई प्लेटफार्म तैयार नहीं किया है और न ही जनता को कोई जानकारी दी जा रही है। महाप्रबंधक ने यह भी नहीं बता पाये कि कब तक ब्लॉक लिया जाएगा और यात्रियों की सुविधा के लिए क्या योजना है, के वारे में बताया कि मंझना से अनवरगंज तक ब्लॉक के लिए प्रपोजल भेजा गया है जैसे ही अप्रूव होगा बताया जाएगा।
उन्होंने पत्रकारों से भी सुझाव मांगे उन्हें बताया कि फर्रुखाबाद से इटावा व बरेली जुड़ा है लेकिन इस लाइन पर कोई ट्रेन नहीं है। उन्होंने बताया कि यह सब डिमांड ऑलरेडी कागजों पर है और इनका निर्णय रेलवे बोर्ड लेगा उन्होंने बताया की इज्जत नगर से तमाम रेल गाड़ियां चल रही है। रेलवे के पूर्व वाणिज्य अधीक्षक सोबरन सिंह ने रेलवे पेंशनरों की समस्याओं का ज्ञापन सौंपा और समस्याओं को दूर करने का अनुरोध किया। करीब एक घंटा निरीक्षण करने के बाद महाप्रबंधक स्पेशल ट्रेन से कानपुर की ओर चले गए।

