फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 24 सितंबर 26। कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र की नदी में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आज शाम ताजपुर छिबरामऊ मार्ग पर कुम्होली गांव के पास काली नदी पुल के नीचे ग्रामीणों को भूसे बाली झाल में शव होने की आशंका हुई। ग्रामीणों की सूचना पर ने सीओ आलोक सिंह व कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मलिक व ताजपुर चौकी इंचार्ज कपिल कुशवाहा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भूसे की झाल को निकलवा कर खुलवाया तो उसमें प्रिंटिड कुर्ती व काली जींस पहने हुए युवती का शव था।
करीब 20 वर्षीय युवती के चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था अनुमान लगाया गया कि कीड़ों ने शव नष्ट किया। था झाल में करीब 20 किलो बजनी 2 पत्थर रखे थे। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि शव काफी पुराना महसूस हो रहा है। शव बहकर आया है युवती हत्या की आशंका है।
युवक ने फांसी लगाई
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला शीशम निवासी सहवीर सिंह के 34 वर्षीय पुत्र विजय कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में घेर में खड़े बकैना के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। दोपहर 12. 30 बजे जब सहवीर बाजार से घर लौटे तो उन्होंने विजय को पेड़ पर लटके देख आनन फानन में उसे नीचे उतारा, तब तक विजय की मृत्यु हो चुकी थी। सहवीर ने बताया कि विजय कुमार पेटीएम बॉक्स लगाने का काम करता था वह 3 भाइयों में बीच का था। विजय की शादी थाना जहानगंज के गांव मुबारिकपुर से हुई थी।
बताया गया कि उसकी पत्नी शिल्पी ने भी 3 माह पूर्व अपने मायके में फांसी लगा ली थी। विजय का एक पुत्री व एक पुत्र है। विजय की मां मुन्नी देवी की मृत्यु हो चुकी है। बड़ा भाई आनंद ट्रक चलाता है। मदनपुर चौकी इंचार्ज एस के गोयल ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

