किसानों ने शपथ ली: जान दे देंगे लेकिन  सरकार को जमीन नहीं देंगे

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 24 सितंबर 26। भूमि का अधिग्रहण होने से भयभीत किसानों ने आज शपथ लेकर कहा है कि वह मर जाएंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे। किसान आन्दोलन की विशाल जनसभा आज मोहम्मदाबाद ब्लाक के तेरा गांव में हुई। इस अवसर पर किसानों ने औधोगिक गलियारा योजना में पचपन हजार बीघा जमीन अधिग्रहण के प्रस्ताव को खारिज करते हुए डस्टबिन में डालकर विरोध प्रर्दशन किया। ,किसानों ने शपथ लेते हुए कहा कि जान दे देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगें। इस अवसर पर किसान आन्दोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल ने कहा कि संसद में पारित भूमि अधिग्रहण कानून का सरकार ने पालन न करके संसद का अपमान किया है, किसानों की जमीन जबरिया नहीं छीनने देंगे।

उन्होंने किसानों से एकजुट होकर भूमि अधिग्रहण का विरोध करने का आवाहन किया। किसान आन्दोलन की अगली बैठक 18 अक्टूबर को चिंतामणि तालाब पर होगी। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अशोक कटियार ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर किसानों की जमीन छीनने का प्रयास कर रही ।है किसान एकजुट होकर इस अन्याय का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दुगनी तो नहीं हुई समस्याएं चार गुना हो गईं हैं। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव दीपू राठौर, मंडल उपाध्यक्ष अरविन्द राजपूत, जिलाध्यक्ष हर्ष गंगवार, करुणा शंकर गोगा, प्रमोद गंगवार, वीके गंगवार, अभिनन्दन गंगवार , रमेश राठौर, कमलेश शर्मा, जलील खां, अनुज पाल, डा किशन सिंह पाल, राजू वर्मा, श्याम दास, प्रीतम सिंह आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!