गालीबाज नेता की गिरफ्तारी से भडके अखिलेश यादव: पुलिस की जहरीली चाय पीने से किया मना

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) राजधानी पुलिस द्वारा सपा के गाली बाज नेता जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिए जाने से सफाई भड़क गए। गुस्साए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधायक व कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस हेड क्वार्टर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की चाय को जहरीली बताकर पीने से साफ मना कर दिया।

समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर संचालक जगन अग्रवाल को आज थाना हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मनीष पर ट्विटर हैंडल के जरिए महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप है। इन्हीं मामलों में मनीष पर हजरतगंज कोतवाली में कई मुकदमें दर्ज हैं। मनीष की गिरफ्तारी से गुस्साए पूर्व मुख्यमंत्री विधायकों व कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश यादव लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंचे।

अखिलेश के पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचते ही पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य भी सीधे योगी सरकार पर हमलावर हो गए। श्री मौर्य ने कहा विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस की जहरीली चाय पीने से किया मना

ट्विटर संचालक की गिरफ्तारी से नाराज अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस की चाय को जहरीली बता कर पीने से साफ मना कर दिया। अखिलेश ने कहा कि मुझे पुलिस पर भरोसा नहीं है चाय में जहर दे सकते हैं। मैं पुलिस मुख्यालय में चाय नहीं पियूंगा उन्होंने यह भी कहा कि हम यहां की चाय नहीं पियेंगे। हम अपनी चाय कैफेटेरिया से मंगा लेंगे कप आपका ले लेंगे।

श्री यादव ने कार्यकर्ता विकास से बाहर से चाय लाने के लिए कहा। अखिलेश यादव ने कहा, “चाय हम मंगा लेंगे बाहर से। कैफेटेरिया से मंगा लेंगे। आप चाय मत मंगाइए हम नहीं पी सकते हैं… ज़हर दे दोगे तब? हमें भरोसा नहीं है। हम बाहर से मंगा लेंगे चाय। आप भी पीजिए… हम भी पिएंगे। आप अपनी पीजिए… हम अपनी।

पुलिस मुख्यालय के गेट नंबर 2 के बाहर विधायकों के साथ ही कार्यकर्ताओं ने धरना देकर हंगामा मचाया। महिला विधायकों ने योगी सरकार पर सपाइयों को प्रताड़ित करने एवं झूठे मुकदमे में गिरफ्तार करने के गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने सपाइयों को आगे बढ़ने से रोका इसी दौरान पुलिस की सपाइयों से धक्का मुक्की एवं तीखी झडपे हुई। रविवार होने के कारण पुलिस मुख्यालय पर कोई अधिकारी या जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था। ऐसी स्थिति में अखिलेश यादव को वहां नहीं जाना चाहिए था।

समाजवादी पार्टी की ओर से ट्विट किया गया कि
पुलिस मुख्यालय लखनऊ में मौजूद माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, अब भी कोई जिम्मेदार व्यक्ति उपस्थित नही। कार्यकर्ताओं को संदेश दिया गया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी नेता व कार्यकर्ता 10 बजे प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां से वो पुल‍िस मुख्‍यालय के ल‍िए न‍िकलेगे।

error: Content is protected !!