दरोगा ने स्वास्थ्य मंत्री पर सर्विस रिवाल्वर से गोली मारी: हालत गंभीर, पकड़ा गया हमलावर

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) वर्दीधारी दरोगा ने जान से मारने के लिए स्वास्थ्य मंत्री के सीने में सर्विस रिवाल्वर से कई गोली मारी। गंभीर घायल मंत्री को एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए ले जाया गया। यह सनसनीखेज वारदात ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में हुई है। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नवकिशोर दास एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।

समर्थक फूल मालाओं से मंत्री का स्वागत कर रहे थे उसी दौरान एएसआई गोपाल दास पुलिस वर्दी में मंत्री के निकट पहुंचा। दरोगा ने जान से मारने की नियत से सर्विस रिवाल्वर से मंत्री के सीने में कई गोली मारी। गोली लगते ही मंत्री ने सीने पर हाथ रखा और  बैठ गये। गोली की आवाज एवं सीने में खून निकलता देखे जाने पर पता चला कि मंत्री को गोली मारी गई है।

फायरिंग करने के बाद दरोगा भागने लगा मंत्री की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने हमलावर दरोगा को दबोच लिया। मौके पर मौजूद लोग लोगों ने समझा कि दरोगा हमलावर को पकड़ने के लिए भाग रहा है दरोगा ने लोगों को भयभीत करने के लिए भागते समय फायरिंग की। फायरिंग से घटनास्थल पर भगदड़ मचकर सनसनी फैल गई।

नजदीक से घातक गोली लगने से मंत्री की हालत गंभीर हो गई। गंभीर घायल मंत्री को एअरलिफ्ट कर भुवनेश्वर के एम्स ले जाया गया।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना की जांच के लिए क्राइम ब्रांच को दी है। दरोगा द्वारा मंत्री को गोली मारे जाने की घटना के मामले में लोग अनेकों प्रकार की अटकलें लगा रहे हैं। वीआईपी सुरक्षा कर्मियों को ही संदिग्ध निगाह से देखने लगे हैं।

मंत्री के निधन से शोक की लहर

उपचार के दौरान गोली से घायल मंत्री नव दास की मौत होते ही शोक की लहर दौड़ गई

error: Content is protected !!