फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आर्य प्रतिनिधि फर्रुखाबाद के तत्वावधान में मेला श्री राम नगरिया वैदिक क्षेत्र में आज आयोजित विशाल कवि सम्मेलन में राष्ट्रीयता की अलख जलाई गई। ग़ाज़ियाबाद से आए ओज के कवि स्वदेश यादव ने कहा कि-
मोहब्बत की अधूरी वो कहानी छोड़ जाते हैं।
किसी को प्रेम में करके दीवानी छोड़ जाते हैं।।
सदा सरहद पे भी जाकर ये निज सीना अड़ाते हैं।
तिरंगे पर लहू देकर निशानी छोड़ जाते हैं।।
फरीदाबाद हरियाणा से आए कवि धर्मेश अविचल जी ने कहा कि-
भारती माँ की अखण्डता अक्षुण्ण रखने को प्रबल प्रचण्ड पराक्रम को प्रसार दो।
सर तन से जुदा की सोंच पैर तले रौंद, लव जेहाद की गन्दगी को भी संहार दो।।
गज़वा ए हिन्द का मरोड़ो ख्वाब तीव्रता से, राष्ट्र एकता की शक्ति को सटीक धार दो।
अविचल राम, कृष्ण की धरा है आर्यावर्त, वेद की प्रभा से ढोंग पाखण्ड को मार दो।।
नोएडा से आए ओज के कवि अमित शर्मा ने कहा कि-
युवा देश का जब जब रण में अपनी ताकत तौलेगा।
चप्पा चप्पा इस भारत का वन्दे मातरम् बोलेगा।।
श्रृंगार की कवियत्री रजनी श्रीवास्तव ने श्रृंगार की कविता से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। अन्त में सभा के अध्यक्ष आचार्य चन्द्र देव शास्त्री ने सभी का धन्यवाद किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव व उनके प्रतिनिधि सचिन यादव उपस्थित रहे।
सभा में डॉ. हरदत्त द्विवेदी, डॉ. शिवराम आर्य, प्रमोद यादव, मुन्ना यादव, भास्कर दत्त द्विवेदी, अर्चना द्विवेदी, सचिन यादव, कश्मीर सिंह यादव, सूरज सहाय यादव, मा.जितेंद्र यादव यशवीर यादव,आदि सैकडो श्रोतागण उपस्थित रहे।
पीएम मोदी बोले, मोटे अनाजों को दिया जाये बढ़ावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम मैं मोटे अनाज को बढ़ावा दिए जाने को कहा। भाजपा पूर्वी पूर्वी मंडल की ओर से भाजपा नेता विश्वास गुप्ता के निवास पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी मंडल के नगर अध्यक्ष विकास पांडे भाजपा महामंत्री हिमांशु गुप्ता प्रांतीय नेता आदित्य मिश्रा प्रभाकर राजपूत।
रामकिशोर सैनी विशाल दुबे संजीव वर्मा गोपाल सक्सेना उधन राजपूत पप्पू पटवा नन्नू वर्मा राकेश बाथम प्रदीप सक्सेना राम मिश्रा इशु गुप्ता अनुराग सैनी गोपाल सक्सेना अर्जुन कश्यप आदि मौजूद रहे। आज प्रधानमंत्री मोदी का देश के नाम मन की बात कार्यक्रम का 97वा उद्बोधन था। प्रधानमंत्री मोदी ने मोटे अनाजों को बढ़ावा दिए जाने की बात कही।
उन्होंने बताया कि पहली बार कश्मीर क्षेत्र में करोड़ों पर्यटक वहां घूमने गए हमारी रगों में लोकतंत्र है। पीएम ने आधे घंटे के उद्बोधन में कई स्मरण सुनाएं व कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला।