पीएम व सीएम समाज में जातिवाद भ्रष्टाचार संप्रदायवाद के संपूर्ण खात्मे का कर रहे हैं प्रयास

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आज जिला भाजपा मुख्यालय पर जिला कार्यसमिति की बैठक बैठक में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरंतर समाज में जातिवाद भ्रष्टाचार संप्रदाय वाद संपूर्ण रुप से खात्मे का प्रयास कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में 4 सत्रों के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों को संगठनात्मक रूप से प्रशिक्षित किया गया।

जिसमें मुख्य वक्ता जिला संगठन प्रभारी एमएलसी डॉ अरुण पाठक एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सरकार के कामकाज संगठनात्मक विषयों एवं G20 पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला संगठन प्रभारी एमएलसी डॉ अरुण पाठक ने संगठन एवं सरकार द्वारा गरीब कल्याण सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा भाजपा का संगठन व सरकार राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्य कर रही है।

2014 से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संगठन एवं सरकार के समन्वय से ही अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त किया जा रहा है। भाजपा का कार्यकर्ता प्रदेश एवं केंद्र सरकार की रीतियों नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाते हैं।

भाजपा की डबल इंजन सरकार सुशासन की नीतियों पर आधारित है पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। समाज में जातिवाद भ्रष्टाचार संप्रदाय वाद संपूर्ण रुप से खत्म हो इस दिशा की ओर संगठन व सरकार आगे बढ़ रही है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा 1980 में भाजपा की स्थापना सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के लिए की गई थी। भाजपा विचारधारा वाली पार्टी है सुशासन एवं विचारधारा को लेकर चलने वाली पार्टी वर्तमान में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन में विद्यमान हो चुकी है। केंद्र में ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा एवं उसके गठबंधन की सरकारें हैं।

भारत अब जी20 की अध्यक्षता कर रहा है उत्तर प्रदेश में जी20 का महासम्मेलन आयोजित हो रहा है। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में देश के ही नहीं बल्कि विश्व के उद्योगपति निवेश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश बहुत तेजी से बढ़ने वाला राज्य है लोकप्रियता के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले स्थान पर काबिज है।
विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा वर्तमान भाजपा सरकार गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

पिछली सरकारों ने भारत की छवि को धूमिल करने का कार्य किया। लेकिन नरेंद्र मोदी के कुशल एवं प्रभावी नेतृत्व ने विश्व में भारत की छवि को मजबूत करने का कार्य किया है। भारत अब विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई है आतंकवाद और भ्रष्टाचार के समूल विनाश के लिए नरेंद्र मोदी की सरकार कार्य कर रही है।

2024 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन कर इतिहास रचने वाले हैं। विधायक सुशील शाक्य ने कहा सामाजिक समरसता के मूल मंत्रों पर चलकर भाजपा सरकार व संगठन गरीब दलित पिछड़े शोषित वंचित एवं नौजवानों के भविष्य को संवारने का कार्य कर रही है। भाजपा कि सरकार नित्य प्रतिदिन नए नए आयाम स्थापित कर रही है।

समापन सत्र में जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा भाजपा का संगठन एक परिवार के रूप में कार्य करता है। भारत पर जब महामारी का प्रकोप आया तो संगठन के कार्यकर्ताओं ने जान की परवाह न किए बगैर गरीबों को सुविधाएं पहुंचाने का कार्य किया। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी सारा विपक्ष दिखाई नहीं दिया। भाजपा का संगठन बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर पर कार्य करता है।

बैठक में डॉ रजनी सरीन जिला महामंत्री फतेह चंद वर्मा जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला महामंत्री डीएस राठौर जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया दिनेश मिश्रा जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!