फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जनपद एटा पुलिस ने इनामी अपराधी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार करने की कामयाबी हासिल की है। 25 हजार के इनामी सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव को कोतवाली नगर में रखा गया है। कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ सिटी राजकुमार सिंह एवं सीओ अलीगंज द्विवेदी डटे हैं।
जुगेंद्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली के आसपास करीब एक दर्जन थानों का फोर्स लगाया गया। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के तहत शहर के घंटा घर से लेकर हाथी गेट तक वेरीकेटिंग की गई। पुलिस अभी तक जुगेंद्र सिंह की गिरफ्तारी स्थल की घटना को छुपा रही है। बताया गया है कि जुगेंद्र पर डकैती छेड़छाड़ के मुकदमे में गिरफ्तारी हुई है उन पर करीब 86 मुकदमे दर्ज हैं। एसओजी टीम जुगेंद्र को कहीं बाहर से पकड़ कर लाई है।
सीओ सिटी राजकुमार सिंह ने मीडिया को बताया की दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जुगेंद्र सिंह यादव की गिरफ्तारी का विवरण दिया जाएगा। मालूम हो सपा नेता योगेंद्र सिंह यादव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफी करीबी है।
अभियुक्त पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव को किया गया गिरफ्तारी का विवरण
1. मुअसं0 28/2017 धारा 171एच, 188 भादवि0 थाना बागबाला (मा0 न्यायालय द्वारा एनबीडब्लू वारंट जारी)
2. मुअसं0 294/2021 धारा 395, 307, 354ख, 323, 506 भादवि थाना ( 25000 रुपये का इनाम घोषित)
3. मुअसं0 300/2022 धारा 409, 420, 420 बी भादवि0 थाना अलीगंज (हिस्ट्रीसीट गायब कराने के सम्बन्ध मे पंजीकृत)
थाना अलीगंज एटा पर पंजीेकृत मुअसं0 294/2021 धारा 395, 307, 354ख, 323, 506 भादवि में वांछित अभियुक्त जुगेन्द्र सिंह यादव पुत्र लालाराम निवासी अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर एटा हाल निवासी मोहल्ला प्रेम नगर थाना कोतवाली नगर एटा को आज 09.03.2023 को समय करीब 10.15 बजे जैत कट थाना जैत मथुरा से गिरफ्तार किया गया है।
मुख्यबिंदु-
1. अभियुक्त जुगेन्द्र सिंह यादव का एक सक्रिय एवं सुसंगठित गिरोह है। जिसकी थाना जसरथपुर में हिस्ट्रीशीट संख्या- 68ए/1998 दिनांक 21.05.1998 में खुली है।
2. अभियुक्त जुगेन्द्र सिंह यादव अपने गैंग लीडर रामेश्वर सिंह के साथ मिलकर भौतिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी व गैर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करते हैं।
3. अभियुक्त जुगेन्द्र सिंह यादव द्वारा लोगों को डरा धमका कर उनकी जमीन पर कब्जा किया जाता है।
4. अभियुक्त जुगेन्द्र सिंह यादव के कृत्यों से जनता में भय तथा आतंक का माहौल व्याप्त है।
5. अभियुक्त जुगेन्द्र सिंह यादव के विरुद्ध वर्ष 1983 से हत्या, हत्या के प्रयत्न, चोरी, लूट, गुण्डा एक्ट, डकैती, घर में घुसकर मारपीट सहित गंभीर धाराओं में कुल 86 अभियोग पंजीकृत हैं।
6. गिरफ्तार किया गया अभियुक्त चिन्हित भूमाफिया है।
7. अभियुक्त के विरुद्ध दिनाँक 28.02.23 को थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअस0- 294/2021 धारा 395, 307, 354ख, 323, 506 भादवि0 में 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. जनपदीय क्राइम ब्रांच टीम
2. थाना कोतवाली नगर टीम