फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) फर्रुखाबाद छिबरामऊ के बीच स्थित काली नदी पुल का यातायात 21 मार्च से 28 मार्च तक पूर्णता बंद रहेगा। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने यह जानकारी देते हुए बताया की इस अवधि में पुल का मरम्मत कार्य किया जाएगा।
मंत्री का कार्यक्रम
सूबे के उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय 24 मार्च को सुबह 9.30 बजे फतेहगढ़ निरीक्षण भवन पहुंचेंगे। मंत्री उपाध्याय 10 बजे से 10.30 बजे तक निरीक्षण भवन में जनप्रतिनिधियों, वर्तमान एवं पूर्व पार्टी संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. 10.35 बजे से 13 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था।
विकास कार्यों, लोक कल्याणकारी योजनाओं, ग्राम सचिवालयों के निर्माण, राजस्व संग्रह की स्थिति, जन शिकायतों का निस्तारण, तहसील दिवस के कार्यों की समीक्षा, गड्ढा मुक्त अभियान की प्रगति, पर्यटन विभाग की संभावनाओं की तलाश के लिए विचार विमर्श कर जिला योजना वित्तीय वर्ष 2022- 23 की समीक्षा बैठक करेंगे।
2.15 बजे से 2.30 बजे तक ग्राम पंचायत बरौन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, 2.35 से 3.30 से तक बरौन के प्राथमिक विद्यालय के कायाकल्प का निरीक्षण कर जन चौपाल करेंगे। 3.35 से 3.55 बजे तक ग्राम पंचायत बरौन में अमृत सरोवर का निरीक्षण करेंगे। सायं 4 बजे से 4.10 बजे तक ग्राम पंचायत बसेली में निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण करेंगे।
4.20 बजे से 4.40 बजे तक ग्राम पंचायत राजा रामपुर मेई में जल जीवन मिशन परियोजना का निरीक्षण करेंगे। मंत्री निरीक्षण भवन में रात्रि विश्राम करेंगे।
25 अप्रैल का कार्यक्रम
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय 25 अप्रैल को सुबह 10 से 11 तक प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों के संबंध में प्रेस वार्ता करेंगे।