नहीं थम रही है प्रत्याशियों की संख्या: तीसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए खरीदे गए 47 पर्चे

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) आज तीसरे दिन नगर पालिका एवं टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए 47 पर्चे खरीदे गए। फर्रुखाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निशा एवं संध्या पांडे ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। जबकि कायमगंज नगरपालिका के लिए गोविंद ने पर्चा खरीदा। कमालगंज टाउन एरिया के लिए अनीता देवी नम्रता एवं सरोजनी देवी ने पर्चे खरीदे हैं।

शमशाबाद टाउन एरिया के लिए 5 पर्चे खरीदे गए। जिनमें श्रीमती आसमा श्रीमती राबिया बेगम श्रीमती ममता श्रीमती आशा रानी एवं श्रीमती मीना देवी शामिल है। कंपिल टाउन एरिया के लिए एक दर्जन पर्चे खरीदे गए। जिनमें सुबोध कुमार संदीप कुमार देवेंद्र कुमार यादव उदयपाल राजवती एवं शालिनी शामिल है। मोहम्मदाबाद टाउन एरिया के लिए 8 पर्चे खरीदे गए।

जिनमें सुशील कुमार कंचन अशोक कुमार उषा देवी राजेश कुमार वर्मा उषा देवी अर्चना सिंह एवं गोविंद कुमार वर्मा शामिल है। नवाबगंज टाउन एरिया के लिए पांच नामांकन पत्र खरीदे गए। जिनमें प्रदीप कुमार कमालुद्दीन उषा रामशरन कश्यप एवं प्रशांत कश्यप शामिल है। ‌ संकिसा के लिए 5 पर्चे खरीदे गए। जिनमें सुनीता ओमवती पाल साधना ममता एवं ममता शामिल है।

खिमसेपुर टाउन एरिया के लिए विमल प्रताप सिंह सोनी सुधीर प्रताप सिंह एवं कृष्ण कुमार सिंह ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। विमला प्रताप सिंह गोविंद सुबोध कुमार देवेंद्र कुमार यादव राजवती एवं शालिनी ने 2-2 पर्चे खरीदे हैं जबकि उदयपाल ने तीन नामांकन पत्र खरीदे।  प्रत्याशी भाजपा सपा एवं बसपा के उम्मीदवारों के नामों की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

error: Content is protected !!