फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा चहेते को सिंबल दिए जाने के कारण समाज वादियों में नाराजगी व्याप्त हो गई है। टिकट को लेकर पार्टी में विरोधी की टिकट कटवाने एवं घमासान मचने की जबरदस्त चर्चाएं व्याप्त है। जिला पंचायत सदस्य आलोक यादव खिमसेपुर टाउन एरिया से पत्नी को टिकट दिलाने के लिए प्रयासरत रहे।
उनकी पैरवी में पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा, राहुल देव बर्मन, नरेंद्र शाक्य आदि बीते दिन लखनऊ गए थे। टिकट को लेकर हुई पंचायत के दौरान सपा मुखिया ने साफ कर दिया की विमल की ही टिकट रहेगी। जाओ सभी लोग इसी को चुनाव लडाओ यह फरमान सुनते ही सपाई चकित रह गए। जिनको ऐसे निर्णय की कतई उम्मीद नहीं थी।
आलोक यादव की पत्नी के मुकाबले उनके भाई हरगोविंद सिंह यादव उर्फ पिंटू ने भी पत्नी के लिए टिकट मांगी थी। बताया गया कि जब अखिलेश मैनपुरी से चुनाव लड़े थे उस दौरान विमल अखिलेश यादव के साथ आगे पीछे घूमता रहा। जिसके कारण अखिलेश विमल से प्रभावित हो गए थे तभी उन्होंने विमल को टिकट देने का वादा कर दिया था। बताया गया लोनिया ठाकुर विमल की बिरादरी के क्षेत्र में मात्र 14 वोट हैं।
बीती शाम जब सफाई वापस लौट आए तब विमल ने मीडिया को टिकट मिल जाने की जानकारी दी। तब सपाइयों को पता चला कि विमल को एक दिन पहले ही सिंबल तक मिल चुका है। बेमतलब में पंचायत हुई थी।
टिकट कटवाने का आरोप
चर्चा है कि वरिष्ठ सपा नेता ने कायमगंज के व्यापारी उमेश गुप्ता की पत्नी की टिकट कटवा दी है। नेता ने सपा मुखिया को अवगत कराया कि उमेश गुप्ता अभी हाल में भाजपा छोड़कर सपा में आए हैं। उमेश की गुप्ता की टिकट कटने पर ढाबा चलाने वाले सपा नेता देवकी नंदन यादव के नाम पर विचार किया गया।
बीती शाम ही देवकीनंदन के बेटे रजनेश यादव ने टिकट मिल जाने का प्रचार कर दिया। शमशाबाद टाउन एरिया से नदीम फर्रुख फारुकी की पत्नी को टिकट मिल जाने का बीती शाम से जोरदार प्रचार किया गया। बताया गया शमशाबाद से इजहार खान की पत्नी का नाम तय किया गया। लेकिन डॉ नवल किशोर शाक्य ने पूरी ताकत लगाकर इजहार की जगह नदीम फारुकी की टिकट पक्की करवा दी।
लगातार दो बार अध्यक्ष पद का चुनाव हार जाने के बावजूद तीसरी बार भी नदीम को टिकट देने के कारण सपाइयों में नाराजगी व्याप्त हो गई। चर्चा है कि शमशाबाद एवं खिमसेपुर की टिकट के लिए लखनऊ पार्टी कार्यालय में आज भी बैठक चल रही है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा ही टिकट पक्की करने के कारण कहा जाता है कि सपा अखिलेश यादव की पार्टी है।
नदीम फारुकी ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि मुझे टिकट मिल गई है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि अभी तक राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रत्याशियों की सूची घोषित नहीं की है जिसके कारण टिकट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है।