देखिए- समाजवादी पार्टी से नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए किसको मिली टिकट

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। नगर पालिका फर्रुखाबाद अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती एकता चौधरी पत्नी अविनाश सिंह, नगर पालिका कायमगंज से देवकीनंदन।

नगर पंचायत शमशाबाद के लिए श्रीमती जोया साह पत्नी नदीम फारुकी, नगर पंचायत कंपिल के लिए राजवती पत्नी दफेदार, नगर पंचायत नवाबगंज के लिए विनीता शाक्य पत्नी अरविंद शाक्य।

नगर पंचायत संकिसा के लिए सरिता यादव पत्नी अशोक कुमार, नगर पंचायत खिमसेपुर लिए के संगीता यादव पत्नी हरगोबिंद यादव। नगर पंचायत मोहम्मदाबाद के लिए हरीश कुमार यादव और पंचायत कमालगंज के लिए श्रीमती लक्ष्मी पत्नी राकेश दिवाकर।

error: Content is protected !!