फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) फर्रुखाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए समाजसेवी मोहन अग्रवाल की पत्नी श्रीमती मुदिता अग्रवाल एवं निवर्तमान चेयरमैन श्रीमती वत्सला अग्रवाल रेनू सिंह श्वेता सिंह नूतन एवं शिखा ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। कायमगंज नगरपालिका के लिए 5 पर्चे खरीदे गए। जिनमें शिवशरन देवकीनंदन अमित अर्चन राठौर एवं श्याम बाबू शामिल हैं। कमालगंज टाउन एरिया के लिए नम्रता ने पर्चा खरीदा है।
शमशाबाद टाउन एरिया के लिए श्रीमती विजयलक्ष्मी पांडे श्रीमती संगीता पांडे श्रीमती कृष्णा देवी श्रीमती शैफाली श्रीमती प्रीती गुप्ता एवं श्रीमती संध्या शामिल है। कंपिल टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए 7 पर्चे खरीदे गए। जिनमें धीरज कुमार बेचेलाल राजवती उदय पाल सिंह राधा कृष्ण शर्मा सहाना बेवी एवं बृजेश कुमार शामिल है। मोहम्मदाबाद टाउन एरिया के लिए गोविंद कुमार वर्मा एवं हरीश कुमार यादव ने पर्चा खरीदा।
नवाबगंज टाउन एरिया के लिए शशि नीरज राजपूत एवं अनिल कुमार ने नामांकन पत्र खरीदें। संकिसा टाउन एरिया के लिए उमा यादव स्नेहलता माया देवी एवं अनुपम वर्मा ने पर्चे खरीदे। खिमसेपुर टाउन एरिया के लिए सर्वाधिक 13 पर्चे खरीदे गए। जिनमें पुष्पराज सिंह अखिलेश कुमार अरविंद सिंह कंचन अवनीत कुमार धर्म सिंह संध्या राजपूत मुन्नालाल ममता एवं राघवेंद्र शामिल है। कुल 59 पर्चे खरीदे गए।
मुदिता अग्रवाल ने चार श्वेता सिंह ने चार वत्सला अग्रवाल ने दो दो पर्चे खरीदे। श्रीमती कृष्ण देवी श्रीमती प्रीति गुप्ता राजवती माया देवी अनुपम वर्मा ने दो पर्चे खरीदे। जबकि पुष्पराज सिंह ने चार पर्चे खरीदे हैं।
फर्रुखाबाद नगरपालिका के लिए विट्टो देवी ने निर्दलीय नामांकन किया। कायमगंज नगरपालिका के लिए अभिषेक शरद कुमार एवं आलोक गुप्ता ने निर्दलीय पर्चा भरा। शमशाबाद टाउन एरिया के लिए श्रीमती सावित्री ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एवं श्रीमती आशा रानी श्रीमती मीना देवी ने निर्दलीय नामांकन किया। कंपिल टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए जगजीवन लाल ने निर्दलीय पर्चा भरा।
मोहम्मदाबाद नगर पंचायत के लिए सुमनलता उषा देवी दीपा यादव एवं गोविंद ने निर्दलीय नामांकन किया। जबकि राजेश सिंह यादव ने आम आदमी पार्टी से पर्चा भरा। नवाबगंज न्याय पंचायत के लिए काशीराम ने आम आदमी पार्टी से नामांकन किया। जबकि मुरादी बेगम एवं राजरानी ने निर्दलीय पर्चा भरा। संकिसा नगर पंचायत से उमा देवी रेनू ममता एवं साधना ने निर्दलीय नामांकन किया।
खिमसेपुर टाउन एरिया के लिए शिव कुमार सिंह रक्षा देवी पातीराम वर्मा कृष्ण कुमार सिंह ने निर्दलीय नामांकन किया। जबकि विमला प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी की ओर से नामांकन किया है। आज 26 लोगों ने नामांकन किया है।