फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) समर्थकों के दबाव व प्रभाव के कारण समाजवादी पार्टी के नेता सही निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। आज प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने तीसरी विमला प्रताप सिंह को टाउन एरिया खिमसेपुर अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। श्री पटेल ने नगर निकाय खिमसेपुर के रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र भेजकर यह जानकारी दी है।
पार्टी ने 18 अप्रैल को विमला प्रताप सिंह को प्रत्याशी घोषित कर उन्हें प्रारूप 7 क व 7 ख जारी कर दिया था। प्रदेश अध्यक्ष ने 21 अप्रैल को प्रधान हरगोविंद सिंह उर्फ पिंटू यादव की पत्नी संगीता देवी को नया प्रत्याशी घोषित किया था। विमला प्रताप सिंह को जारी किए गए प्रारूप निरस्त कर दिया था। आज नए आदेश में विमला प्रताप को प्रत्याशी घोषित कर पूर्व में जारी किए गए प्रारूप यथावत बने रहने का आदेश जारी कर दिया है।
मालूम हो कि विमला प्रताप सिंह ने बीते दिन ही सपा की ओर से नामांकन कर दिया है। यह जानकारी मिलते ही हरगोविंद सिंह यादव व उनके समर्थकों में जबरदस्त रोष व्याप्त हो गया है।
बसपा प्रत्याशी घोषित
बहुजन समाज पार्टी ने मोहम्मदाबाद टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार करबल को प्रत्याशी घोषित किया है। बसपा मुख्यालय पर नगर पालिका कायमगंज टाउन एरिया कमालगंज एवं टाउन एरिया कंपिल के प्रत्याशियों के चयन में माथापच्ची की जा रही है। पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता प्रत्याशी बनाए जाने का दबाव डाल रहे हैं।
प्रत्याशी के मामले में तीसरी बार निर्णय बदलने से समाजवादी पार्टी के नेतृत्व पर सवालिया निशान लगाया गया है। भाजपा नेतृत्व भी टिकटों की मारामारी के कारण अभी तक प्रत्याशियों की सूची घोषित नहीं कर पा रही है। नेतृत्व पर दबाव डाला गया है की फर्रुखाबाद नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वफादार कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाए।