पिंटू यादव सपा छोड़ भीम आर्मी में शामिल:

मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) ग्राम पंचायत मदनपुर प्रधान एवं वरिष्ठ सपा नेता हरगोविंद सिंह उर्फ पिंटू यादव पार्टी छोड़कर आजाद समाज पार्टी मैं शामिल हो गए। उन्होंने आज नगर पंचायत खिमसेपुर अध्यक्ष पद के लिए भीम आर्मी से नामांकन किया है। पिंटू यादव समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रह चुके है। 21 अप्रैल को हरगोविंद यादव की पत्नी संगीता यादव को समाजवादी पार्टी से टिकट मिला था लेकिन रविवार को टिकट काट दिया गया।

श्री यादव ने समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद चंद्र भूषण सिंह और मुन्नू बाबू पर टिकट कटवाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मन्नू बाबू बीजेपी प्रत्याशी के रिश्तेदार हैं। वह रिश्तेदार को चुनाव जिताना चाहते हैं इसलिए मेरी पत्नी का टिकट काट दिया गया। भीम आदमी पार्टी के प्रत्याशी श्री यादव ने सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव पर आरोप लगाया वह टिकट दिलाने के लिए 5 लाख रुपए लिए थे और 10 लाख रुपयों की मांग रहे थे।

रुपए नही दिए तो टिकट काट दिया। उन्होंने बताया कि मैने सबसे ज्यादा 4153 समाजवादी पार्टी के सदस्य बनाए है। जल्द ही ब्लॉक मोहम्मदाबाद अध्यक्ष अजब सिंह सहित ब्लॉक के सभी पदाधिकारी सहित 4 हजार सदस्य समाजवादी पार्टी छोड़कर आजाद समाज पार्टी में सामिल होंगे। श्री यादव ने इस मामले में क्षेत्रीय भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह का नाम बेवजह घसीटा है। मालूम हो खिमसेपुर में तीन बार सपा की टिकट बदलने के कारण पार्टी नेतृत्व की काफी किरकिरी हुई है।

सपा के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने आरोप लगाया कि जिले में कोई भी नहीं कह सकता है कि मैंने टिकट के नाम पर किसी से एक रुपया तक लिया हो। मैं अपने घायल बेटे का इलाज करवा रहा हूं।

error: Content is protected !!