प्रत्याशी किताबश्री राजपूत ने जीप की बढ़ाई रफ्तार: वीनू दुबे ने कांग्रेस का किया प्रचार

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) संकिसा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती किताबश्री राजपूत ने जबरदस्त प्रचार कर चुनाव चिन्ह जीत की रफ्तार बढ़ाई है। प्रत्याशी श्रीमती किताबश्री राजपूत ने कमला देवी लवली किरन देवी आदि महिलाओं के साथ ग्राम पुनपालपुर ग्राम छछोनापुर में व्यापक जनसंपर्क कर चुनाव चिन्ह जीप के लिए वोट मांगे।

अधिकांश महिलाओं ने किताबश्री को वोट देकर विजय बनाने का वादा किया। पूर्व प्रधान राकेश राजपूत अनिल कुमार राजपूत डा विनीश कुमार राजपूत अरबाज खान सचिन कुमार राजपूत नृपेंद्र शर्मा सचिन जाटव भूरे जाटव सुनील कुमार जाटव अंकित श्रीवास्तव आदि लोगों के साथ चुनाव प्रचार के लिए निकले। जिन्होंने ग्राम हाड़ी कुड़ी नगला बल्लभ सिधौली इमादपुर केसर नगला कोठी संकिसा एवं बसंतपुर गांव में चुनाव प्रचार किया।

राकेश राजपूत ने आदि ने चुनाव चिन्ह जीत के लिए वोट मांगे। श्री राजपूत ने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया जिन्होंने श्री राजपूत को वोट देने का वादा किया। इस दौरान प्रचार करने वालों ने आओ विकास की आवाज बुलंद करते हैं, चुनाव चिन्ह जी को जिता कर भ्रष्टाचारियों की दुकाने बंद करते हैं के जोरदार नारे लगाए।

कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार

समाजसेवी वृजेश दुबे की पत्नी श्री मती वीनू दुबे ने अपने पति एवं सैकड़ो महिलाओं के साथ नगर मोहम्मदाबाद में काग्रेस प्रत्यासी रशीद अहमद सिद्धकी के लिए घर घर जाकर वोट मांगे। भेदभाव रहित विकास का वायदा किया। वीनू दुबे ने शास्त्री नगर अवंति बाई नगर गांधी नगर में घर घर जाकर महिलाओं से पंजा चुनाव चिन्ह पर बोट डालने का मतदाताओं से वायदा लिया।

एवं बदले में हर संभव विकास करने का वायदा किया। महिलाओं ने वीनू दुबे का फूल मालाओं से स्वागत किया। नगर में अभी तक किसी भी प्रत्यासी के घर की महिलाओं ने वोट नही मांगे लेकिन ब्रजेश दुवे की पत्नी वीनू दुबे के द्वारा सैकड़ों महिलाओं के साथ चुनाव प्रचार में कूद जाने से सभी दलों के प्रत्यासियो को असमंजस में डाल दिया है।

वीनू दुबे ने बताया कि इस चुनाव को हमने अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। चुनाव प्रचार के अभियान में समाजसेवी ब्रजेश दुबे मोहम्मद कासिम सफीक अहमद महबूब खां रणवीर यादव सुरेंद्र यादव अजित यादव संतोष शुक्ला नंदकिशोर सक्सेना राजकिशोर सक्सेना नरायन दुबे कामिनी दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं वीनू दुबे के साथ रही।

error: Content is protected !!