संकिसा बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ: कल तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) संकिसा स्थित धम्मालोंको बुद्ध विहार के सभागार में आज से संकिसा बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। विधायक सुशील एवं बुद्ध विहार के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य ने सभागार में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्जित अर्पित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। विधायक सुशील शाक्य आदि वक्ताओं ने बौद्ध धर्म पर प्रकाश डालते हुए बुद्ध के बताए हुए रास्ते पर चलने का आव्हान किया।

बुद्ध वंदना एवं धम्मपद पाठ के बाद धम्मदीक्षा एवं धम्म देशना का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में भिक्षु अश्वघोष भिक्षु धम्म मित्र भिक्षु धम्म कीर्ति रघुवीर शाक्य भाजपा नेता डॉ वी के गंगवार शिवचरन शाक्य महेंद्र शाक्य पूर्व प्रधान पवन शाक्य राहुल शाक्य एडवोकेट जयवीर सिंह एडवोकेट आढती पंचम सिंह फुरकान डॉक्टर पन्नालाल राजपूत विधायक के निजी सचिव रोहित कुशवाह आदि अनुयाई मौजूद रहे।

पखना सहकारी संघ के अध्यक्ष रघुवीर शाक्य ने विधायक सुशील शाक्य व डॉ वीके गंगवार का पंचशील पटका पहनाकर स्वागत किया।

नगला झौनी में बुद्ध प्रतिमा का अनावरण

रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद के निकट ग्राम झौनी नगला में कल 5 मई को अपराहन 3 शाक्यमुनि बुद्ध विहार में तथागत गौतम बुद्ध, महामाया एवं डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। उसके बाद धूमधाम से बुद्ध पूर्णिमा समारोह का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में संकिसा स्थित अशोका राम संघाराम के पूज्य भिक्कू रक्खित महा महास्थविर मुख्य अतिथि होंगे।

नगला झौनी निवासी सेठ गंगा सिंह शाक्य ने अपनी लाखों रुपए कीमती 8 डिसमिल जमीन में स्वयं के धन से भव्य शाक्य मुनि बुद्ध विहार का निर्माण कराया है। सायं 6 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। कार्यक्रम के सहयोगी कुलदीप कठेरिया ने बुद्ध एवं अंबेडकर अनुयायियों से समय से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

error: Content is protected !!