फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) टाउन एरिया कंपिल अध्यक्ष पद के बसपा प्रत्याशी शाक्य अशोक कुमार मौर्य ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ भारी भरकम जुलूस निकालकर विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास करा दिया। प्रत्याशी अशोक कुमार मौर्य के नेतृत्व में जलूस पट्टी मदारी स्थित बसपा कार्यालय से दोपहर बाद रवाना हुआ। जलूस के आगे खुली जीप पर अशोक कुमार मौर्य समर्थकों के साथ सवार थे।
रास्ते में समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार के आगे सैकड़ों समर्थक पैदल चले जबकि पीछे करीब एक हजार दोपहिया वाहनों का काफिला चला। जलूस थाना कंपिल चौराहा गंगा रोड रामेश्वर नाथ मंदिर चिनहटपुर सूरजपुर बाईपास काजी मोहल्ला गंगा टोला बारापत्थर माझगांव कारन टोला सिसइया नगला अकबरपुर होता हुआ वापस कार्यालय पहुंचा।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बसपा प्रत्याशी जिंदाबाद, अशोक कुमार मौर्य जिंदाबाद व हमारा नेता कैसा हो, अशोक कुमार मौर्य जैसा हो, के जोरदार नारे लगाये। जिससे पूरे क्षेत्र में अशोक कुमार मौर्य के चुनाव चिन्ह हाथी का जबरदस्त माहौल बन गया। जलूस में चेयरमैन पद के प्रत्याशी बेचेलाल शाक्य आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमित शाक्य एडवोकेट निर्दलीय नामांकन करने वाले भाजपा नेता धीरज शाक्य।
मोहम्मद राबेज खां उर्फ बंटी भाई आवेज भाई मोहम्मद कबीर खां मुन्ना मिस्त्री कल्लन भाई भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नंदराम शाक्य का बेटा राजेश कुमार शाक्य भूरे शाक्य मकरंद सिंह शाक्य कैलाश बौद्ध नीरज गौतम सुशील गौतम रामशंकर गौतम आदि हजारों लोग शामिल हुए। टाउन एरिया क्षेत्र में अशोक कुमार मौर्य के चुनाव चिन्ह हाथी की चिंघार से विरोधियों में खलबली गई है।