फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जिले की नगर पालिका एवं टाउन एरिया क्षेत्र के मतदाताओं में जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है कि सपा बसपा के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव जीत रहे हैं। लेकिन अभी तक भाजपा का कोई प्रत्याशी डंके की चोट पर नहीं जीत रहा है। इसकी वजह टिकट का गलत वितरण व कार्यकर्ताओं का एकजुटता से प्रदर्शन न किया जाना बताया जा रहा है। कल मतगणना के बाद अटकलों पर विराम लग जाएगा।
नगर पालिका फर्रुखाबाद
नगर पालिका फर्रुखाबाद में सपा बसपा व भाजपा में त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा है। टक्कर बसपा प्रत्याशी से मानी जा रही है। अल्पसंख्यकों का जबरदस्त सहयोग मिलने से सपा प्रत्याशी की स्थिति मजबूत हो गई। निवर्तमान पालिका चेयरमैन की कार्यशैली से नाराजगी का भी वोट सपा की ओर चला गया। भाजपाइयों का भी वोट मिलने से हाथी की रफ्तार बढ़ गई और रही बची कसर ब्राह्मण मतदाताओं ने पूरी कर दी। भाजपा में जबरदस्त भितरघात बताया गया।
मतदान में 4 गुने तक का अंतर
नगर पालिका फर्रुखाबाद के बूथ नंबर 14 सातनपुर में सर्वाधिक 76. 28 प्रतिशत तक का मतदान हुआ है। जबकि बूथ नंबर 127 कन्या जूनियर हाई स्कूल बढ़पुर में मां का 18. 26% वोट पड़े हैं। सातनपुर के बूथ नंबर 13 पर 70. 58%, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के बूथ नंबर 46 पर 67.11 प्रतिशत डीएन डिग्री कॉलेज फतेहगढ़ के बूथ नंबर 58 पर मात्र 25. 81% वोट पड़े।
भारतीय महाविद्यालय के बूथ नंबर 105 पर 70.85, कन्या प्राइमरी पाठशाला सलावत खां के बूथ नंबर 109 पर 73.05 प्रतिशत वोट पड़े। खदिया स्थित बाबू सिंह डिग्री कॉलेज के बूथ नंबर 142 पर 72. 49% तक का मतदान हुआ। जबकि नगर के चर्चित मोहल्ला सेनापति के सरस्वती शिशु मंदिर के तीनों बूथों पर 51. 42, 48. 89 एवं 49. 94% वोट पड़े हैं। नगर पालिका क्षेत्र के 2 69 बूथों पर मतदाताओं की संख्या 22 9998 है जबकि 1155 84 लोगों ने वोट डाले हैं।
बूथों की संख्या में अंतर
जिला निर्वाचन कार्यालय ने स्त्री व पुरुषों के पढ़ने वाले वोटों की जो सूची बनाई है उसमें बूथों की संख्या 269 है जबकि बीते दिन मतदान प्रतिशत की जारी की गई सूची में बूथों की संख्या 277 अंकित की गई। आखिरकार 8 वोटों का अंतर कैसे है?
सबसे कम मतदान का रिकॉर्ड
नगरपालिका फर्रुखाबाद में अन्य सभी नगर पालिका व टाउन एरिया के मुकाबले सबसे कम 89.81 प्रतिशत मतदान हुआ है।
कायमगंज नगर पालिका
कायमगंज नगर पालिका क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ शरद गंगवार की स्थिति काफी मजबूत बताई गई है। भाजपा भी निर्दलीय प्रत्याशी को टक्कर दे सकती है।
टाउन एरिया शमशाबाद
शमशाबाद टाउन एरिया क्षेत्र में सपा व भाजपा प्रत्याशी में जबरदस्त टक्कर है। वहां कांग्रेश प्रत्याशी की स्थिति मजबूत होने पर भाजपा चुनाव जीत सकती है लेकिन कांग्रेश के कमजोर होने पर सपा बाजी मार ले जाएगी। चर्चा है कि दोपहर बाद हार होने के कारण निर्दलीय व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने साइकिल की रफ्तार बढ़ाई है।
टाउन एरिया कंपिल
कंपिल टाउन एरिया क्षेत्र में जबरदस्त चर्चा है कि बसपा प्रत्याशी की काफी वोटों से जीत होगी। सपा प्रत्याशी ही बसपा को टक्कर देगा यहां भाजपा चुनाव मैदान हो जाने की चर्चा है।
टाउन एरिया संकिसा संग
संकिसा नगर पंचायत क्षेत्र में सपा भाजपा एवं निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व प्रधान राकेश राजपूत की पत्नी एवं निर्दलीय प्रत्याशी पपोले वर्मा की पुत्रवधू की टक्कर बताई गई है। कोई भी प्रत्याशी कम वोटों से चुनाव जीत सकता है।
टाउन एरिया नवाबगंज
नवाबगंज नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा आजाद समाज पार्टी एवं निर्दलीय अनिल वर्मा व प्रशांत कश्यप के बीच जबरदस्त मुकाबला हो सकता है। आजाद समाज पार्टी के जीतने की उम्मीद जाहिर की गई है।
टाउन एरिया मोहम्मदाबाद
मोहम्मदाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में सपा एवं पूर्व चेयरमैन श्रीमती उषा देवी पत्नी ललुआ यादव की जबरदस्त टक्कर बताई गई है। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी रशीद अहमद सिद्दीकी भी करिश्मा कर सकते हैं। या भाजपा प्रत्याशी काफी नीचे है।
टाउन एरिया खिमसेपुर
खिमसेपुर क्षेत्र में बसपा भाजपा एवं आजाद समाज पार्टी पार्टी में मुकाबला होने की संभावना व्यक्त की गई है।
टाउन एरिया कमालगंज
कमालगंज नगर पंचायत क्षेत्र में क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार श्रीमती राजबेटी संखवार के चुनाव जीतने की अटकलें चल रही है। यहां भाजपा प्रत्याशी से ही मुकाबला होगा। सपा की स्थिति काफी कमजोर बताई गई।