सपा की राजवती यादव ने बसपा के अशोक कुमार मौर्य को हराया:भाजपा तीसरे नंबर पर

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) कंपिल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के पद की सपा प्रत्याशी श्रीमती राजवती ने 3915 वोट प्राप्त कर बसपा प्रत्याशी अशोक कुमार मौर्य को 1437 वोटों से हरा दिया है। श्री मौर्य को 2478 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी को 1573 मत मिले। 8497 वोटों में 313 रद्द किए गए। मालूम हो श्रीमती राजवती यादव निवर्तमान टाउन एरिया अध्यक्ष एवं उदय पाल सिंह यादव की मां है।

6 माह के लिए जिला बदर होने के कारण उदय पाल सिंह यादव ने अटेना पुल के निकट आश्रम में डेरा डाला हुआ है। उदय पाल सिंह यादव ने जिले के बाहर रहकर ही मां को काफी वोटों से चुनाव जिताने का रिकॉर्ड कायम किया है। बताया जाता है की धन्ना सेठ शाक्य अशोक कुमार मौर्य ने वोटों के लिए जिनको ठेका दिया था उन्होंने वोट नहीं दिलवाया। अल्पसंख्यक समाज का अधिकांश वोट सपा प्रत्याशी को मिला। मालूम हो कि श्री मौर्य जिला पंचायत सदस्य का भी चुनाव हार चुके हैं।

error: Content is protected !!