बसपा प्रत्याशी श्रीमती वत्सला अग्रवाल ने एकता सिंह को रिकॉर्ड वोटों से हराया। भाजपा की करारी हार

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) एफबीडी न्यूज का चुनावी गणित नगर पालिका फर्रुखाबाद अध्यक्ष पद के चुनाव में सटीक साबित हुआ है। बसपा प्रत्याशी श्रीमती वत्सला अग्रवाल ने सपा उम्मीदवार एकता सिंह को 4028 वोटों से हराया है। भाजपा की लाख कोशिशों के बावजूद श्रीमती वत्सला अग्रवाल लगातार दूसरी बार विजई हुई है।

श्रीमती वत्सला अग्रवाल को 35002 वोट मिले। जबकि एकता सिंह को 31974 मत मिले। भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता की मां श्रीमती सुषमा को 30 4 54 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी को 1076 वोट आम आदमी पार्टी प्रत्याशी को 1858 निर्दलीय प्रत्याशी निशा को 2071 नूतन को 1215 विट्टो देवी को 201 शिखा को 383 समिता को 1226 एवं सुमन को 2553 वोट मिले।

कुल 111924 वोटों में 3650 खारिज किए गए। भाजपा की करारी हार पर पत्नी के लिए टिकट मांगने वाले भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी को काफी खुशी महसूस है। अभी तक काफी चिंतित रहे श्री द्विवेदी आज चैन की नींद सोएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर हार जीत के डाले गए दावे को सच साबित बताया है।

जब वत्सला अग्रवाल को वोटों की बढ़त मिलने लगी तो तीसरे नंबर पर चलने वाली सुषमा गुप्ता की करारी हार देख भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता को बर्दाश्त नहीं हुई। उन्होंने भाजपा साथियों के साथ मतदान केंद्र पर हंगामा मचा कर धरना दिया। प्रशासन के साथ ही मतदान कर्मियों पर रिश्वत लेकर बसपा प्रत्याशी को चुनाव जिताने का भी आरोप लगाया।

भाजपाइयों की गुंडई से परेशान पुलिस वालों ने जमकर पिटाई कर उन्हें सबक सिखाया। एफबीडी न्यूज ने शुरू से ही बसपा प्रत्याशी को काफी मजबूत बताकर भाजपा प्रत्याशी को काफी कमजोर बताया था और यही बात सच साबित हुई है।

पूर्व चेयरमैन मनोज अग्रवाल आप चौथी बार नगर पालिका को चलाएंगे उन्होंने बिना शोर-शराबा खामोशी से चुनाव प्रचार किया और श्रीमती वत्सला अग्रवाल को चुनाव जीता का इतिहास कायम कर दिया है। भाजपा को जिले में करारी हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव न लड़ाये जाने से आहत सपा नेता करण सिंह के के दिल में ठंडक पड़ी है। याद करन सिंह सपा की टिकट पर चुनाव लड़ते आज पार्टी की जीत हो गई होती। बसपा की जीत पर समर्थकों ने जमकर पटाखे चलाएं और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।

error: Content is protected !!