निर्दलीय प्रत्याशी राजबेटी संखवार भाजपा प्रत्याशी को हराकर पुनः अध्यक्ष बन गई 

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़)। टाउन एरिया कमालगंज अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती राजबेटी संखवार ने भाजपा प्रत्याशी को 1851 वोटों से हरा दिया है। श्रीमती संखवार को 4287 वोट तथा भाजपा प्रत्याशी को 2436 मत मिले हैं। बसपा प्रत्याशी को 134 सपा प्रत्याशी को 127 निर्दलीय मोतीलाल को 16 व उपदेश कुमार को 17 वोट मिले हैं। एफबीडी न्यूज़ ने शुरू से ही निर्दलीय प्रत्याशी राजबेटी संखवार को काफी मजबूत प्रत्याशी बताया था।

चुनाव परिणाम से यह बात सही साबित हुई है। मालूम हो कि श्रीमती राजबेटी संखवार पूर्व में नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है उनको चुनाव हराने का भरसक प्रयास किया गया। लेकिन जनता ने श्रीमती राज बेटी को अध्यक्ष सीट पर बिठाया है। जिला प्रशासन ने टाउन एरिया कमालगंज के परिणाम की जानकारी रात 8.29 बजे मीडिया को दी है। इससे पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

error: Content is protected !!