फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आखिर जबरदस्त जलालत के बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने अभी तक कोई कड़ा कदम क्यों नहीं उठाया है। अपमानित भाजपा कार्यकर्ता अब यही सवाल जिलाध्यक्ष से कर रहा है। भाजपा शक्ति केंद्र के जिला प्रमुख विनीत गुप्ता ने सभी बूथ अध्यक्षों के साथ भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। विनीत गुप्ता ने स्वयं इस्तीफे वाली सूचना सोशल मीडिया पर वायरल की है।
कार्यकर्ताओं के अपमान से आहत विनीत गुप्ता ने एफबीडी न्यूज को बताया कि बीते दिन मतगणना केंद्र पर भाजपा नेताओं पर लाठियां भांजी गई। जब सत्ता पक्ष के कार्यकर्ताओं का इतना अपमान हुआ तो पार्टी में रहने से क्या फायदा। लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कार्यकर्ताओं पर तंज कस रहे हैं। साथी लोग भी व्यंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिलाध्यक्ष के द्वारा कोई निर्णय लेने के बारे में पूछे जाने पर श्री गुप्ता ने बताया जिलाध्यक्ष अपना जाने कि उन्हे क्या करना है।
श्री गुप्ता ने बताया कि मैं बीते 7 वर्षों से इस पद पर हूं जन्म से ही भाजपाई हूं पिताजी छावनी मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं। साथियों ने विनीत गुप्ता के इस्तीफे पर अनेक प्रकार की प्रतिक्रियाएं व्यक्त की है दिनेश चंद्र पाल ने वेरी गुड लिखा जबकि गौरव कटियार बस सुनील गुप्ता ने गुड कहां है शिवम दुबे ने खुशी जताई एवं सौरभ गुप्ता ने सहमति व्यक्त की है मदन आकृति ने पूछा है ऐसा क्या हुआ जबकि दीपक ठाकुर ने कहा क्यों भाई क्या हुआ हर्षित गुप्ता ने भी भूत अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की बात कही है।
भाजपा नेता विश्वास गुप्ता ने जय श्री राम का नारा लगाया है। मालूम हो कि बीते दिन मतपत्रों की गिनती के दौरान भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन पर बसपा प्रत्याशी का पक्षपात का उनके बूट बढ़ाए जाने का आरोप लगाकर हंगामा मचाया था। इसी दौरान पुलिस ने जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं से बदसलूकी की थी जिनके वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।