बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में एक की मौत दूसरा घायल: परिवार में कोहराम मच गया

कमालगंज फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) कानपुर फतेहगढ़ मार्ग पर बाइको की जबरदस्त भिडंत में एक की मौत हो गया तथा दूसरा घायल हो गया। थाना जहानगंज के ग्राम गढा खेरा निवासी संजीव अपनी मोटरसाइकिल से फतेहगढ़ से कमालगंज की ओर जा रहा था। उसी समय थाना मऊदरवाजा के गांव बाबा नगला पचपुखरा निवासी शिवम कुशवाहा अपनी बाइक से कमालगंज से फतेहगढ़ की ओर जा रहा था।

दोनों युवक बाइकों को तेजी से भगा रहे थे रास्ते में रात करीब 9 बजे उसी समय लैन गांव के निकट दोनों की बाइको की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइके क्षतिग्रस्त हो गई। 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज ले जाया गया। जहां संजीव को डाक्टर मान सिंह ने मृत्यु घोषित कर दिया।

घायल शिवम का इलाज चल रहा है। मृत संजीव पांच के प्रदीप,अनिल, राजीव व गुड्डू चार भाई है। संजीव की मौत पर मां जशोदा देवी, पिता छेदा लाल, पत्नी बबली का रो रो कर बुरा हाल हो गया। संजीव के छोटे छोटे दो बच्चे हैं।

error: Content is protected !!