संकिसा धम्मलोंको बुद्ध विहार की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास: भिक्षुओं से की गई बदसलूकी

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) बीती रात संकिसा स्थित धम्मालोंको बुद्ध विहार के मेला स्थल की भूमि पर ट्रैक्टर चलाकर अवैध कब्जा करने का असफल प्रयास किया गया। धम्मालोंको बुद्ध विहार के भिक्षु करमापा महाथेरा धम्म रत्न विजय रत्न, प्रज्ञा कीर्ति रतन सागर धम्मदीप आदि भिक्षुओं के साथ धम्मालोंको को बुद्ध विहार एवं संकिसा बौद्ध विकास सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ देवेश शाक्य आज दोपहर थाना मेरापुर गए।

सभी लोगों ने धम्मालोंको बुद्ध विहार प्रबंधन एवं सेवा ट्रस्ट तथा धम्मालोंको बुद्ध विहार एवं संकिसा बौद्ध विकास सेवा ट्रस्ट की ओर से अलग-अलग शिकायती पत्र कार्यवाहक थानाध्यक्ष आछेलाल को दिये। थानाध्यक्ष को अवगत कराया गया कि बीती रात 11 बजे पुनपालपुर निवासी जवाहर सिंह उनके पुत्र अंगने मंगल सिंह रवींद्र सिंह एवं हरिओम सचिन पुत्रगण रविंद्र सिंह ने ट्रैक्टर से बुद्ध विहार एवं बुद्ध महोत्सव की खाली पड़ी जमीन पर अवैध रूप से ट्रैक्टर से जुताई की।

ये लोग दंगा फसाद के इरादे से लाठी-डंडों एवं अवैध हथियारों से लैस होकर आए थे। भिक्षगणों ने अवैध रूप से ट्रैक्टर चलाए जाने का विरोध किया तो उक्त लोग गाली गलौज कर मारपीट पर आमादा हो गए। जान से मारने व भविष्य में देख लेने की धमकी देकर ट्रैक्टर लेकर भाग गए। उक्त लोग भूमि को अपनी जमीन पट्टे की जमीन बताकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस को अवगत कराया गया की भूमि विवाद का मुकदमा एडीएम की अदालत में विचाराधीन है। जिसकी सुनवाई के लिए 24 जुलाई की तारीख नियत है। दोनों प्रार्थना पत्रों पर सभी भिक्षुओं एवं डॉ देवेश शाक्य के अलावा ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य व प्रबंधक राहुल शाक्य के हस्ताक्षर हैं। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद थाना मेरापुर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। डॉ देवेश शाक्य की शिकायत पर संकिसा चौकी इंचार्ज एवं कार्यवाहक थानाध्यक्ष आछेलाल ने बीती रात ही मौके का निरीक्षण किया था।

कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने पीड़ित शिकायत कर्ताओं को न्याय दिलाने का आश्वासन देकर कल होने वाले थाना दिवस में बुलाया है। बुद्ध विहार की जमीन पर कब्जा करने के प्रयास की जानकारी होते ही बौद्ध समर्थकों में जबरदस्त रोष व्याप्त हो गया है। बताया गया है कि दबंग जवाहरलाल इससे पूर्व भी कई बार बुद्ध विहार की जमीन पर कब्जा करने का असफल प्रयास कर चुका है।

error: Content is protected !!