अमृतपुर फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) आज सोमवार का दिन का दिन गंगापार क्षेत्र वासियों के लिए मनहूस साबित हुआ है। गंगा की बाढ़ के कहर से एक बालक सहित चार लोगों की पानी में डूब जाने से मौत हो गई। फर्रुखाबाद जरियनपुर मार्ग पर रामनिवास महाविद्यालय ग्राम चित्रकूट के पास रोड पर डिप है। जिसमें बाढ़ आने के दौरान तेज धारवाला सैलाब का पानी निकलता है।
इस दौरान वाहनों का निकालने काफी जोखिम रहता है। पुलिस व तहसील कर्मचारी लगातार सतर्कता बरतते हुए लोगों को वहां से न निकलने के लिए चेतावनी देते रहते हैं। समय-समय पर पुलिस गश्त भी करती है और वहां से लोगों को जबरन हटा भी देती है। परंतु लापरवाह लोग इन चेतावनियों को नजरअंदाज कर जान जोखिम में डालते हैं।
ग्राम अमृतपुर निवासी 25 वर्षीय अजय उर्फ आशु पुत्र सर्वेश उर्फ बबलू माली अल्हापुर निवासी अपने 20 वर्षीय साथी पंकज पुत्र महेंद्र और ग्राम मोकुलपुर निवासी बारिश पुत्र जागीर के साथ बाइक से चित्रकूट के काफी गहरे पानी में नहाने चले गए। वहां पर मौजूद लोगों ने युवकों को मना किया कि तेज धार वाले पानी में न घुसे। लेकिन यह लोग नहीं माने और अजय व पंकज गहरे पानी में घुस गए।
तेज धार की वजह से युवक खुद को संभाल नहीं पाए और पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी पुलिस और तहसीलदार कर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे। गोताखोर अल्लाह को युवकों को तलाशने में लगाया गया। कड़ी मशक्कत घंटों के प्रयास के दौरान दोनों युवकों को ढूंढ निकाला। साथी बारिश इन युवकों को लेकर गया था। पुलिस ने दोषी बारिश को हिरासत में ले लिया। पुलिस मैं दोनों युवकों को राजेपुर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया डॉक्टर ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
ग्राम भरखा निवासी रामनरेश का 25 वर्षीय पुत्र विमल खेत देखने जा रहा था। सैलाब से गुजरते समय विमल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस एवं ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद विमल को ढूंढ निकाला। तहसीलदार कर्मवीर ने विमल को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम कुम्हरौर में रमेश की 2 वर्षीय पुत्री रागिनी खेलते समय तालाब के गहरे पानी में डूब गई।
जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने बालिका के शव को बाहर निकाला रागिनी चार भाई-बहनों मे सबकी लाडली थी। मां पुष्पा देवी व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सैलाब के पानी में डूबकर हो रही मौतें बढ़ती ही जा रही हैं पिछले सप्ताह भी कई मौतें हो चुकी हैं।
बाढ से ग्रामीण परेशान
बाढ से थाना मऊ दरवाजा के गांव कटरी धर्मपुर पंखियों की मढैया का बुरा हाल है। पूरा गांव के गांव बाढ़ की चपेट में आ गया है अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस वाले वहां नहीं पहुंचे। भाजपा नेता सुधांशु द्विवेदी ने यह जानकारी देते हुए बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की मांग की है।