फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया टीवी के द्वारा कराए गए चुनावी सर्वेक्षण के नतीजों से समाजवादी पार्टी की सीट बढ़ने के बजाय कम हो जाने के कारण कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई है। आज देर सायं इंडिया टीवी द्वारा दिखाए गए सर्वे में भाजपा को 70 सीटे व सहयोगी दलों को 3 सीटें मिलना बताया गया।
जबकि सपा को 4 सीटें कांग्रेस को एक या दो आरएलडी को एक सीट मिलने की संभावना जताई गई। बीते चुनाव में 10 सीटें जीतने वाली बसपा का खाता खुलना असंभव माना गया। सपा मुखिया अखिलेश यादव बीते कई महीनों से प्रदेश में 80 की 80 सीटें मिलने का दावा कर कार्यकर्ताओं का हवाई मनोबल बढ़ा रहे थे। क्या कोई भी व्यक्ति मान सकता है कि सपा 5 सीटों से 80 सीटों तक पहुंच कर भाजपा का सफाया कर सकती है।
ऐसी बयानबाजी के कारण राजनीतिक अखिलेश यादव को गंभीरता से नहीं लेते हैं। मालूम हो कि बीते चुनाव में सपा ने 5 सीटें जीती थी और उपचुनाव में सीटे हार जाने के कारण इस समय सपा की मात्र 3 सीटें हैं। चुनावी के दौरान रहस्योद्घाटन किया गया कि वर्ष 2014 के चुनाव में सोनिया गांधी ने अमेठी से राहुल को चुनाव जिताने के लिए मुलायम सिंह यादव से मदद मांगी थी।
वायदे के मुताबिक मुलायम सिंह यादव ने भी राहुल गांधी की काफी मदद करके चुनाव जितवा दिया था। यदि राहुल गांधी इस बार अमेठी से चुनाव लड़ते हैं तो वह चुनाव जीत सकते हैं। सर्वेक्षण में एनडीए को 318 सीटें एवं विरोधी इंडिया नामक पार्टियों को 175 सीटें मिलने की संभावना जाहिर की गई। माना गया कि उत्तर प्रदेश में योगी मोदी व देश में मोदी का जबरदस्त प्रभाव है। जा 17 सपोर्ट मोदी के नाम पर मिलता है।
यदि अभी लोकसभा के चुनाव हो मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। चुनावी सर्वेक्षण के नतीजे सुनकर भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हो गए हैं।