हादसे में महिला की मौत से कोहराम: नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) हादसे में कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम गजियापुर निवासी महेंद्र वर्मा मुनीम की 35 वर्षीय पत्नी मिसिला देवी की मौत हो जाने पर कोहराम मच गया। महेंद्र जनपद शाहजहांपुर ससुराल से पत्नी व 7 वर्षीय बेटी एवं रिश्तेदार प्रताप को बाइक पर बिठाकर घर जा रहा था। जब वह सायं कोतवाली कायमगंज के ग्राम लुधइया मार्ग से गुजर रहा था उसी समय बाइक चालक ने पीछे से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

बाइक गिर जाने से सभी लोग घायल हो गए घायलों को एंबुलेंस से सीएससी कायमगंज ले जाया गया। डॉ विपिन कुमार ने महिला को मृत घोषित कर दिया। क्राइम इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने मामले की जांच पड़ताल की।

प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद

कायमगंज नगर पालिका के कर्मचारियों ने मोहल्ला गंगादरवाजा में 2 ई रिक्शों से करीब 3 कुंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक को जप्त कर लिया। पितौरा निवासी ई रिक्शा चालक चांद मियां व उसका भाई महताब थर्माकोल की प्लेटों को व्यापारी की दुकान पर ले जा रहे थे।

नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम करथिया निवासी जगदीप प्रजापति के पुत्र राजीव एवं अजय ने देढ़ दर्जन लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी की है। जनपद इटावा थाना बलरई के ग्राम नगला तौर निवासी हरिओम प्रसाद ने राजीव अजय के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों भाइयों ने हरि ओम से 9 लाख रुपए शंकर पाल से 2 लाख राघवेंद्र से 2 लाख।

संजीव कुमार से 2 लाख अनिल कुमार से 1.80 लाख दिनेश कुमार से 1.8 लाख राघवेंद्र सिंह सुभाष चंद्र नरेश चंद्र रविंद्र कुमार आदि से 13.50 लाख रुपए नौकरी लगवाने के नाम पर लिए थे। बेचेलाल ने 8.98 लाख नंदराम ने दो लाख लालाराम ने दो लाख रुपए खाते में ट्रांसफर किए। आदित्य कुमार ने डेढ़ लाख रुपए यशपाल व सुरेश कुमार ने 1.40 लाख शशि प्रभा ने 2 लाख की चेक दी थी। अशोक कुमार से एक लाख विजय से एक लाख रुपए नौकरी लगाने के लिए लिए गए थे।

error: Content is protected !!