फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी नितिन प्रसाद ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित भाजपा कोर कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं को कार्य करने के बारे में नसीहत दी। मंत्री कार्यकर्ताओं की शिकायतों के जवाब में बोले की रिश्वतखोर व लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं का परिचय किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व के कारण उत्तर प्रदेश में पुनः बीजेपी की सरकार बनना संभव हुआ है। जिसमें कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत व परिश्रम को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। कार्यकर्ताओं ने संयमित और अनुशासित होकर पिछले 5 वर्ष की सरकार में जनकल्याण कार्य की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान निभाया।
जिसके कारण भाजपा ने जनता का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की। पिछली सरकारों के कार्यकर्ता सत्ता आने पर निरंकुश होकर कार्य करते थे जिसके कारण जनता की जन भावनाओं के विरुद्ध कार्य हुआ जिसके कारण उत्तर प्रदेश के जनमानस ने सपा बसपा और कांग्रेस को नकार दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं को जन विरुद्ध कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए सभी कार्यकर्ताओं को जनता सरकार व सप्ताह के सेतु के रूप में कार्य करना चाहिए।
आम जनता से सुझाव लेकर उनके कार्यों को पूर्ण करने की जिम्मेदारी सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की बनती है। जिन जिन विभागों के अधिकारियों ने जन विरुद्ध कार्य व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया ऐसे विभागीय अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। ऐसे अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली को तुरंत बदल ले।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर भूदेव सिंह राजपूत सैनिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर।
फर्रुखाबाद पश्चिम व पूर्वी मंडल अध्यक्ष विकास पांडे व राज कुमार वर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रजनी सरीन बढ़पुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष शेर सिंह शाक्य जिला महामंत्री डीएस राठौर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक आदि पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को जनपद की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
भाजपा नेता विश्वास गुप्ता एवं भास्कर द्विवेदी ने नगर में चलाए गए अतिक्रमण अभियान पर उंगली उठाते हुए कहा कि तोड़फोड़ के दौरान भेदभाव बढ़ता गया बिना मानक तय किए अभियान चलाया गया इससे व्यापारियों व जनता का कोई भला न होकर परेशानी और बढ़ गई है। प्रशासन को इस तोड़फोड़ अभियान के बजाय एक बार मास्टर प्लान चलाकर सड़कों का चौड़ीकरण करना चाहिए।
पीडब्ल्यूडी विभाग की रिश्वतखोरी की चर्चा के दौरान कहा गया कि जिले में जिधर जाए उधर सड़कों में गड्ढे हैं शिकायत करने के बावजूद अधिकारी सड़कों की सही ढंग से मरम्मत ना करा कर खानापूर्ति कर रहे हैं भाजपाइयों ने विद्युत विभाग पर हमला बोलते हुए कहा कि रूटिंग से विद्युत की आपूर्ति नहीं की जा रही है और ना ही समय से ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं जी फोन नहीं उठाते हैं विद्युत कटौती से त्राहि-त्राहि कर रही है। प्रभारी मंत्री ने स्वीकार किया कि उनके लोक निर्माण विभाग की भी काफी शिकायतें मिली हैं वह आज रात में यही रुकेंगे और एक एक अधिकारी से विभाग के बारे में जानकारी कर उनके पेच कसेगे।
बैठक में सांसद मुकेश राजपूत सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य कायमगंज विधायक डॉ सुरभि दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कटियार पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री फतेह चंद वर्मा जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला महामंत्री सुनील रावत शमशाबाद चेयरमैन प्रतिनिधि विजय गुप्ता कायमगंज चेयरमैन सुनील कुमार चक।
जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना जय गंगवार जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला युवा मोर्चा जिला मंत्री विक्रांत तिवारी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी सह मीडिया प्रभारी पियूष त्रिपाठी विश्वास गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
इससे पूर्व लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद का जमापुर मोड़ पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रथम जनपद आगमन पर स्वागत किया। प्रभारी मंत्री का काफिला पांचाल घाट स्थित भाजपा के कद्दावर नेता स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा स्थल पहुंचा। जहां सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया प्रभारी मंत्री ने ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।