फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) बेवर रोड नाला बघार स्थित मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में कल 6 अक्टूबर से दो द्विवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ होगा। जिसमें देश-विदेश के प्रख्यात आयुर्वेद विशेषज्ञ बीमारी रोकने के उपाय बताएंगे। मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉक्टर यादव ने मीडिया को यह जानकारी देते बताया की जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों और उनकी रोकथाम एवं इलाज की आवश्यकता को समझने के लिए एक आयुर्वेदिक दृष्टिकोण पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 6 व 7 अक्टूबर को किया जा रहा है।
श्रीयादव ने बताया की बीमारी से पहले ही उसकी रोकथाम की जानी चाहिए। देश-विदेश के विख्यात विशेषज्ञ बीमारियों की रोकथाम के उपाय की जानकारी देकर जागरूकता फैलाएंगे। जिससे आम जनता को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि विदेशों में बीमारियों की रोकथाम के लिए मरीजों को जागरुक करने के बेहतर प्रयास किया जा रहे हैं। इतने प्रयास अपने देश में नहीं किया जा रहे हैं। बीमार मरीज को दवा से ज्यादा व्यक्तिगत प्रयास से बीमारी पर काबू पा सकता है। डॉक्टर यादव ने बताया कि देश में सदियों आयुर्वेद की पहचान सनातन की सदियों पुरानी परंपरा से जुड़ी है।
जो धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है जिसको तेजी से बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया की बहुत सी बीमारियों की दवाएं हमारे रसोई घर में ही मौजूद रहती है। हल्दी जीरा लौग आदि मसालों के उपयोग से बीमारियों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने गोष्ठी में आयुर्वेद के प्रख्यात विशेषज्ञों का मेला लगने पर जिले को गौरवशाली उपलब्धि हासिल होगी। डॉ यादव ने बताया की बीएएमएस करने के बाद छात्र ऑस्ट्रेलिया में आयुर्वेद की 6 माह की ट्रेनिंग ले सकते हैं। इसके लिए कई देशों के एनजीओ से एमओयू साइन हो गए हैं।
डॉ यादव ने बताया कि तनाव के कारण डायबिटीज मोटापा आज की बीमारियां बढ़ रही है। शरीर का वजन घटाने, खान-पान पर ध्यान रखकर शरीर को स्वस्थ रखने की काउंसलिंग की जाएगी। डॉक्टर यादव ने बताया की आस्ट्रेलिया ब्राजील जर्मनी इटली नेपाल आज कई देशों के आयुर्वेदिक विशेषज्ञ आ रहे हैं और कई विशेषज्ञ आ चुके हैं। उत्तराखण्ड आज कई प्रदेशों के 17 आयुर्वेदिक विशेषज्ञ गोष्ठी में शामिल होंगे। ऑस्ट्रेलिया की लक्ष्मी आयुर्वेद पंथ की फाउंडर डायरेक्टर किरन करीन गुनधर ने ट्रेनिंग के बारे में जानकारी दी।
मेडिकल कॉलेज की निदेशक डॉक्टर अनीता रंजन ने बताया कि आखिर में ट्रेनिंग के दौरान अस्थमा सोरायसिस पंच कर्म के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील गुप्ता संगोष्ठी के मीडिया प्रभारी डॉ मुकेश प्रजापति, कॉलेज के चेयरमैन डॉ जितेंद्र यादव के निजी सचिव असफाक आदि डॉक्टर मौजूद रहे।