एसपी ने बुद्ध स्तूप का लिया जायजा: पाखंडवाद को नकारा गया, रोशनी से जगमगा गया स्तूप

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आज सायं बौद्ध स्तूप स्थल का जायजा लेकर अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी विकास कुमार अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह सीओ कायमगंज सोहराब आलम एवं थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह के साथ संकिसा बुद्ध स्तूप पहुंचे। एसपी ने बौद्ध स्तूप का निरीक्षण का बौद्ध महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश भी दिए। एसपी विकास कुमार ने मेरापुर थाना प्रांगण में बौद्ध एवं सनातन समर्थकों के साथ वार्ता की।

बैठक के दौरान अतुल दीक्षित ने अधिकारियों को बताया से शिकायत की कि स्तूप के निकट पंचशील ध्वज लगाकर नई परंपरा कायम की गई है। संकिसा महोत्सव के आयोजक कर्मवीर शाक्य ने बताया कि मेरे अथवा किसी बौद्ध अनुयाई ने स्तूप के निकट पंचशील ध्वज नहीं लगाए हैं। श्रीलंका वियतनाम आदि देश के बौद्ध अनुयाई स्तूप के दर्शन के दौरान वहां खड़े वक्षों में पंचशील ध्वज लगाते हैं। यह बात सुनकर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने कहा कि यदि विदेशी पंचशील ध्वज लगते हैं तो शिकायत का कोई मतलब नहीं है। इसके बाद अतुल दीक्षित ने पुरानी परंपरा की जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग पहले बिसारी देवी मंदिर पर घडे में खीर भरकर टांग देते थे।

दूसरे दिन बीमार लोगों को खिलाने पर खासकर सांस के मरीजों को काफी फायदा होता था। इसके जवाब में कर्मवीर शाक्य ने कहा कि खीर खाने पर मेरी सांस फूलने लगती है। मैं यहां सन 1956 से आता हूं मैंने कभी भी खीर को टांगे जाने की घटना नहीं देखी। कर्मवीर ने यह कहकर अतुल दीक्षित की खिंचाई की कि मैं यहां जब से आता हूं तब तुम पैदा भी नहीं हुए होंगे।
एएसपी के द्वारा पूछे जाने पर महोत्सव के संयोजक कर्मवीर शाक्य ने बताया की महोत्सव में करीब 2 लाख से 5 लाख तक अनुयाई आते जाते रहते हैं।

यह बात सुनकर अतुल दीक्षित बोले कि इतने लोग महोत्सव में नहीं आते हैं कर्मवीर ने मेरी खीर वाली घटना पर ऐतराज किया है। तभी एएसपी ने यह कहकर अतुल दीक्षित को शांत रहने पर मजबूर कर दिया कि मेरी जानकारी में है की कितने लोग कार्यक्रम में आते हैं। दोनों पक्षों के लोगों ने लोगों ने बीते दिनों प्रशासन द्वारा कराया गया समझौता मानकर शांति पूर्ण ढंग से कार्यक्रम करने का वादा किया। बैठक में को सरदार सिंह शाक्य रघुवीर सिंह शाक्य डॉ देवेश शाक्य भिक्षु धर्मरतन सुशील दीक्षित क्षेत्र आदि लोग मौजूद रहे।

लाइट लगवाए जाने से जगमगा उठा बुद्ध स्तूप

संकिसा बसंतपुर नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती अनुपम राजपूत के निर्देश पर टाउन एरिया की ओर से बौद्ध स्तूप स्थल पर बीते दिन 12 लाइटे लगाई गई है। 11 लाइट स्तूप के चारों ओर एवं एक लाइट बिसारी देवी मंदिर के निकट लगाई गई है। स्तूप से मुख गेट तक दो और लाइटे लगायी जाएंगी। अध्यक्ष समर्थक पूर्व प्रधान दीपक राजपूत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि टाउन एरिया अध्यक्ष की इच्छा है कि बौद्ध स्तूप से गेस्ट हाउस तक लाइट लगाई जाये। बौद्ध स्तूप के निकट लाइटे लग जाने से बुद्ध समर्थकों में खुशी व्याप्त हो गई है।

जिन्होंने टाउन एरिया अध्यक्ष को धन्यवाद दिया है। कर्मवीर शाक्य ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया की टाउन एरिया की अधिषासी अधिकारी कल्पना बाजपेई बौद्ध विहार आई थी। उनके निर्देश पर बौद्ध महोत्सव स्थल पर बेहतर ढंग से सफाई की जा रही है।

error: Content is protected !!