फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) भाजपा विधायक सुशील शाक्य एवं महोत्सव के आयोजक कर्मवीर शाक्य ने आज सायं भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती व अगरबत्ती लगाकर बुद्ध महोत्सव का शुभारंभ किया।
इसी दौरान श्री शाक्य ने आदि ने “संकिसा का अतीत वर्तमान और भविष्य’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने पुस्तक के शीर्षक को बहुत अच्छा बताते हुए लेखक ज्ञानादित्य शाक्य के प्रयासों की प्रशंसा की। श्री शाक्य ने कहा कि संकिसा के इतिहास के बारे में सभी को जानकारी होनी चाहिए।
यहां 50 साल से संघर्ष करने वाले पत्रकार कर्मवीर शाक्य को संकिसा के इतिहास की काफी जानकारी होगी। लेकिन मुझे संकिसा के इतिहास के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी शासन काल के दौरान पुरातत्व विद् कनिंघम ने संकिसा की खुदाई कराई थी। उसी दौरान खुदाई में निकला गज स्तंभ स्तूप परिसर में स्थापित है। श्री शाक्य ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि आजादी के बाद भारत सरकार ने यहां कभी खुदाई नहीं कराई। यहां के खेतों एवं वर्षा के दौरान निकले बुद्ध कालीन अवशेष पूर्व प्रधान के यहां मौजूद हैं।
श्री शाक्य ने कहा कि मैं भी चाहता हूं की संकिसा जिला पंचायत बने। यहां से करीब 200 व 300 मीटर की दूरी पर जनपद एटा व मैनपुरी की सीमाएं हैं। उन्होंने बताया कि संकिसा की ब्लॉक बनाने की पूरी तैयारी हो गई है अगले साल आप लोग आएंगे तो यहां ब्लॉक कार्यालय दिखेगा। श्री शाक्य ने बौद्ध धर्म संबंधी सभी संस्थाओं के प्रमुखों के लिए आवाहन किया कि वह सब लोग मिलकर भारत सरकार से संकिसा में पुनः उत्खनन कराए जाने की मांग करें।
भाजपा की केंद्र सरकार देश के गौरवशाली तीर्थ स्थलों का विकास कर रही है। पहले जब विदेशी भारत आते थे तो हमारे यहां उनको ताजमहल कबिस्तान की मूर्ति भेंट की जाती थी। लेकिन अब प्रधानमंत्री विदेशी मेहमानों को भगवान बुद्ध की मूर्ति एवं गीता की पुस्तक भेंट करते हैं। भाजपा विधायक ने बताया कि यहां के नीम करोरी मंदिर का विश्व में स्थान है। राजेपुर क्षेत्र में भी ऋषि धौरगिरी का चर्चित स्थान है इसके विकास के लिए सरकार ने एक करोड रुपए मंजूर किए हैं। उन्होंने बताया की संकिसा के नाम से जिला बने यह मुश्किल कार्य है लेकिन असंभव भी नहीं।
किसी दिन यह भी मनोकामना पूरी हो जाएगी। संकिसा बीच संगठन के अध्यक्ष डॉ धम्मपाल थैरो भिक्षु अश्व घोष, भिक्षु धम्मकीर्ति आदि भिक्षुगणों ने बुद्ध वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर सरदार सिंह शाक्य रघुवीर शाक्य श्रीमती सरिता शाक्य डा देवेश शाक्य नागेंद्र शाक्य राहुल शाक्य एडवोकेट सुधीर शाक्य एडवोकेट विमल कुमार एडवोकेट अवनीश शाक्य एडवोकेट कमलेश शाक्य विधायक के निजी सचिव रोहित कुशवाहा आदि बौद्ध अनुयाई मौजूद रहे।