एमपी मुकेश राजपूत बोले: जिले से ही निकलेगा ग्रीन एक्सप्रेस-वे, फैलाया जा रहा भ्रम

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने दावा किया है की ग्रीन एक्सप्रेस-वे फर्रुखाबाद से ही निकलेगा इसके बारे में विरोधी भ्रम फैला रहे हैं। श्री राजपूत ने भाजपा कार्यालय पर वार्ता के दौरान मीडिया को बताया के राजनैतिक बेरोजगार हस्ताक्षर अभियान चलाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। इस मामले में लोगों को गुमराह किया जा रहा है विरोधी आज में घी डालने का काम कर रहे हैं। 280 किलोमीटर ग्रीन एक्सप्रेस- वे के सर्वे में फर्रुखाबाद को शामिल किया गया है।

श्री राजपूत ने इस मामले में ज्ञापन देने वाले सपा नेताओं से पूछा है कि उनकी सरकार के दौरान बनाए गए आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे को जिले से क्यों नहीं निकला गया। एक्सप्रेस-वे को जिले की सीमा से भी निकाला जा सकता था। अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए एक्सप्रेस वे को गलत ढंग से निकाल गया जिससे एक्सप्रेस-वे की दूरी बढ़ने से लागत भी बड़ी। सांसद मुकेश राजपूत ने बताया की बेवर से पांचाल घाट होकर फोरलेन का हाईवे में डिवाइडर भी बनेगा जो 6 माह में चालू हो जाएगा।

सांसद मुकेश राजपूत ने बुद्ध महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बताया क्या 28 अक्टूबर को कानपुर में अनुसूचित वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे जिले से करीब 10 हजार लोग इस सम्मेलन में जाएंगे। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सम्मानित करने के लिए 29 अक्टूबर को जिले में नारी शक्ति बंदन महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है। श्री राजपूत ने बताया की पूर्व की कांग्रेस व सपा सरकार ने दलितों का वोट लिया लेकिन उनकी कोई सुध नहीं ली। जबकि भाजपा सरकार ने चलाई गई योजनाओं में दलित पिछड़ा वर्ग का विशेष रूप से ध्यान रखा।

उन्होंने बताया की महिला सम्मेलन में करीब 20 हजार मातृशक्ति शामिल होंगी। भाजपा सरकार ने आधी आबादी की महिलाओं को आरक्षण देने के लिए बिल पास कराया है। भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने दावा किया कि क्षत्रिय समाज भाजपा में था और भाजपा में ही रहेगा। अपने मनसूबों में कामयाब न होने वाले कुछ लोगों ने दशहरा पर क्षत्रिय महासभा द्वारा भाजपा सरकार का विरोध करने का भ्रम फैलाने का असफल प्रयास किया। ऐसे लोगों ने मेरे प्रत्याशी घोषित होने पर भी विरोध किया था।

श्री राठौर ने कहा कि रूपेश गुप्ता के पुनः जिलाध्यक्ष बनना शुभ संकेत है। लोकसभा के चुनाव में कोई भी गठबंधन बन जाए लेकिन संभावित प्रत्याशी मुकेश राजपूत ही चुनाव जीतेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने आयोजित सम्मेलनों के बारे में जानकारी दी। प्रेस वार्ता में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक सुशील शाक्य महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बबीता पाठक ममता सक्सेना शिवांग रस्तोगी पूर्व टाउन एरिया अध्यक्ष विजय गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया।

लापरवाही के कारण प्रेस वार्ता पौन घंटे देर से शुरू हुई। सदर विधायक सबसे पहले एवं बाद में जिला अध्यक्ष व विधायक नागेंद्र सिंह राठौर पहुंचे। पत्रकारों के पहुंच जाने के बाद प्रेस वार्ता का बैनर लगाया गया।

error: Content is protected !!