कमालगंज फर्रुखाबाद। गंगा में डूब कर कोल्ड स्टोरेज कर्मचारी जगरूप सिंह यादव की मौत हो गई। थाना कमालगंज के ग्राम मकू नगला निवासी 45 वर्षीय जगत सिंह यादव जंजाली नगला इलाके में भैंस चराने गए थे। इस दौरान जगत सिंह गंगा में नहाते समय डूब गए चरवाहों ने घटना की जानकारी प्रधान पप्पू यादव को दी। प्रधान की सूचना पर जगह सिंह की पत्नी व पुत्री मौके पर पहुंची कमालगंज थाना अध्यक्ष हलका इंचार्ज गंगा सिंह के साथ पहुंचे।
पुलिस ने जगत सिंह को ढूंढने के लिए गोताखोरों को लगाया गोताखोरों ने प्रयास करके जगत सिंह को ढूंढ लिया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि जगत सिंह बुलबुल कोल्ड स्टोरेज में कर्मचारी थे उनकी मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
दुष्कर्मी को कारावास
स्पेशल पाक्सो एक्ट की अदालत ने थाना राजेपुर के ग्राम भाऊपुर चौरासी निवासी श्याम बाबू पुत्र राजेंद्र सिंह को दुष्कर्म के मामले में 7 साल कारावास एवं 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। श्याम बाबू के विरुद्ध वर्ष 2015 में धारा 363 366 376 506 एवं पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।