बरौन अस्पताल के डॉक्टर सहित 2 दर्जन कर्मचारी ड्यूटी से गायब

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को बरौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान डॉक्टर सहित 20 कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिले। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौन का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान देखा गया कि ओ0पी0डी0 में 39 मरीजों को देखा गया है। दवा वितरण कक्ष का भी निरीक्षण किया गया। उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन करने पर डॉक्टर व कर्मचारियों की घोर लापरवाही सामने आई। डा0 अफसर रईस, डा0 सुरेन्द्र सिंह, डा0 रितू सिंह, सुमित रंजन आपरेटर, अंजली स्टाफ नर्स, प्रियंका स्टाफ नर्स,मनोज कुमार, मोनिका कटियार, शिवम कटियार, सोरभ कुमार।

प्रतिभा स्टाफ नर्स, नैना, अजीत सिंह राना, मेघा शाक्य,‌ सुरेश बाबू, अशेय आलम स्टाफ नर्स, जुबैर आलम, इन्द्र पाल सिंह वार्ड बॉय, सुषमा देवी, मंगल ओ0टी0 आदि कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएचसी प्रभारी डॉ अनुनय कोटार फार्मासिस्ट संजीव शाक्य आदि कर्मचारी मौजूद थे। डीएम को बताया गया कि अधिकांश कर्मचारी दूसरे स्थान पर ड्यूटी करने गए हैं लेकिन डीएम इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए सभी गैर हाजिर कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांगा है।

मालूम हो की काफी प्रयास करने के बावजूद जिले के सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है।

चीनी मिल का शुभारंभ

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक ने आज कायमगंज चीनी मिल का शुभारंभ किया। आज पहली बार गन्ना लाने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।

error: Content is protected !!