अनुपम दुबे के करीबी संदीप दुबे, सोनू दुबे एवं अभी दुबे गिरफ्तार: गैंगस्टर में थे वांछित 

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) जिले के चर्चित माफिया अनुपम दुबे को आजीवन कारावास के बाद उनके खास शुभचिंतकों का भी पतन शुरू हो गया है। पुलिस ने होटल हिंदुस्तान के मालिक स्वर्गीय एन दुबे के पुत्र संदीप दुबे, एन दुबे के भांजे बृजेश दुबे के पुत्र अभिषेक उर्फ अभी दुबे एवं नगर के मुहल्ला नवाब न्यामय का पश्चिम निवासी मेडिकल स्टोर मालिक विनय दुबे उर्फ सोनू को गैंगस्टर के मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया है।

मालूम हो कि पुलिस ने बीते दिन माफिया अनुपम दुबे के विरुद्ध इंस्पेक्टर रामनिवास यादव हत्याकांड के मुकदमे के फैसले के दौरान ही उक्त लोगों को हिरासत में ले लिया था। मालूम हो कि नरेश दुबे उर्फ एन दुबे ने कई दशक पूर्व फर्रुखाबाद इन्वेस्टमेंट कंपनी के नाम पर कई जिलों से करोड़ों रुपए इकट्ठा कर हड़प लिए थे। एन दुबे के विरुद्ध अनेकों मुकदमे दर्ज कराए गए थे जिसकी जांच ईओडब्लू को सौंपी गई थी।

जब लोगों ने रुपया वापस करने के लिए एन दुबे पर दबाव बनाया था उसी दौरान एन दुबे के पुत्र संदीप दुबे माफिया अनुपम दुबे डब्बन दुबे की शरण में चला गया था। माफिया के भय से लोगों ने रुपए मांगना बंद कर दिया था। विनय दुबे अनुपम दुबे का काफी करीबी है जब अनुपम दुबे सहसापुर गांव में कथा करवाते थे तब विनय दुबे ही कथा का प्रेस नोट मीडिया को भेजते थे।

माफिया अनुपम दुबे का साम्राज्य उसी दिन से खत्म होने लगा जब नगर के प्रमुख व्यापारी एवं समाजसेवी मोहन अग्रवाल ने गौरव गुप्ता सोनी रस्तोगी आदि लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने की अक्टूबर 2021 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मुकदमे की जांच में अनुपम दुबे विनय दुबे संदीप दुबे अभिषेक दुबे आदि का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने अभिषेक दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जबकि विनय दुबे भूमिगत तो गए थे।पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है।

अनुपम ने पत्रकारों को भी पिटवाया था

माफिया अनुपम दुबे ने प्रमुख अखबार एवं पोर्टल में खिलाफ खबर छापे जाने पर कोतवाली फर्रुखाबाद के निकट एवं अंबेडकर मूर्ति के निकट सजातीय पत्रकारों की जमकर पिटाई करवाई थी। पिटाई में पत्रकार को फैक्चर भी हो गया था भय के कारण पत्रकारों ने रिपोर्ट दर्ज न कर कराकर मामले को छुपाया था।

गैंगस्टर में वांछित थे

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली फर्रुखाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 899/21 धारा 3(1) गैंगस्टर अधिनियम बनाम गैंग लीडर अनुपम दुबे पुत्र स्व0 महेश चन्द्र दुबे निवासी मोहल्ला कसरट्टा थाना कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़ मूल निवासी ग्राम सहसापुर थाना मोहम्मदाबाद दर्ज हुआ था। जिसमें अनुपम गैंग के सदस्य अनुराग दुबे उर्फ डब्बन दुबे कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला वृंदावन वाली गली निवासी अभिषेक रस्तोगी उर्फ सोनू रस्तोगी पुत्र पन्नालाल रस्तोगी, पंकज रस्तोगी उर्फ वंशी रस्तोगी पुत्र पन्नालाल रस्तोगी को आरोपी बनाया गया था।

इसी मुकदमे की विवेचना के क्रम में गैग के अन्य सदस्य विनय दुबे उर्फ सोनू पुत्र स्व० उमेशचन्द्र दुबे निवासी मोहल्ला नबाब न्यामत खाँ कोत फर्रुखाबाद जनपद फतेहगढ आदि का पूरक गैंग चार्ट तैयार कर उक्त अभियोग में सम्मिलित किया गया। इस गैंग द्वारा आर्थिक एंव भौतिक लाभ प्राप्त करने हेतु अवैध शस्त्रों से लैस होकर घर में घुसकर रंगदारी माँगना, रगदारी न मिलने पर गाली गलौज कर, जान से मारने की नियत से फायर कर हत्या का प्रयत्न करने जैसे जघन्य अपराध कारित कर दहशत फैलाकर अवैध धन की वसूली आदि अपराध कारित किये गये।

पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध अनवरत रुप से की जा रही कार्यवाही के क्रम में माफिया अनुपम दुबे गैंग के वांछित शातिर अपराधी अभिषेक उर्फ अभि दुबे, संदीप दुबे, विनय दुबे उर्फ सोनू को आज गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गयी सम्पत्ति की जाँच की जा रही है।

error: Content is protected !!