चाचा भतीजे को सजा: शातिर चोर गिरफ्तार, सपा नेताओं को जिम्मेदारियां

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) फतेहगढ़ एससी एसटी एक्ट के न्यायाधीश महेंद्र सिंह ने आज थाना राजेपुर के ग्राम वमियारी निवासी चाचा बेचेलाल एवं भतीजे अवधेश को 5-5 साल की सजा देकर 25-25 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया है। अदालत ने बीते दिन आरोपियों को गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी करार दिया था। आरोपियों को सजा दिलाने में एडीजीसी अशोक कटियार आदि का विशेष सहयोग रहा।
चोरी का सामान सहित

शातिर चोर गिरफ्तार

थाना शमशाबाद पुलिस ने ग्राम मुरेठी निवासी आशीष उर्फ टीपू यादव पुत्र अनिल को गिरफ्तार कर चोरी का गैस सिलेंडर, बर्तन, तीन जोड़ी पायलें एवं 12330 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक टीपू ने स्वीकार किया है कि उसने मुरेठी के अलावा मझली हवेली के दो मकानों एवं थाना नवाबगंज क्षेत्र के स्कूल से चोरी की थी। चोरी का सामान बेचकर रुपए खर्च कर लिये।

सपा नेताओं को जिम्मेदारियां

सपा नेतृत्व ने चौधरी चरण सिंह के जन्म 23 दिसम्बर को किसान दिवस पर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में किसानों से सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित कराने की जबरदस्त तैयारी की है। इसके लिए सपा नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
विधानसभा क्षेत्र कायमगंज में सर्वेश अम्बेडकर प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी।
अमृतपुर में डा0 जितेन्द्र सिंह यादव प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी। सदर फर्रुखाबाद क्षेत्र मे डा0 नवल किशोर शाक्य प्रदेश सचिव व विजय यादव सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी। भोजपुर में डा0 अरविन्द गुप्ता, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी।

error: Content is protected !!