सर्वे में सपा को मिल सकती है 5 सीटें: सलमान समर्थक खुश

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) एबीपी न्यूज़ चैनल के ओपिनियन पोल से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मायूस हो गए हैं। वही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बीती रात एबीपी न्यूज ने सी वोटर के यूपी के ओपिनियन पोल को दिखाया है।

NDA 73-75कां

ग्रेस +SP- 4-6

BSP 0-2
अन्य को 0 सीट दर्शीयी गई है।

NDA 49%
कांग्रेस +SP 35%
BSP 5%
अन्य- 11% वोट दिखाए गए हैं।

इस परिणाम को देखकर सपाइयों की बेचैनी बढ़ गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव अभी तक 80 सीटे मिलने का दावा कर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा रहे थे। जबकि मुख्यमंत्री योगी व उनके मंत्री सभी 80 सीटे मिलने की उम्मीद जाहिर कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है की चुनाव में यही परिणाम आना है। भले ही दो-चार सीटे इधर से उधर हो जाए। इससे ज्यादा कोई करिश्मा नहीं होने वाला है।

गठबंधन में फर्रुखाबाद जिले की सीट कांग्रेस को मिलने की उम्मीद में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के समर्थकों में खुशी का माहौल है। इसी बात की आशंका को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चिंतित हो गए हैं। बीते चुनाव में जिले की सीट बसपा को मिली थी बसपा प्रत्याशी मनोज अग्रवाल भाजपा के मुकेश राजपूत से चुनाव हार गए थे। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अभी तक फर्रुखाबाद सीट से किसी प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है।

सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव ने डॉ नवल किशोर शाक्य को टिकट देने का आश्वासन दिया है। डॉक्टर शाक्य पार्टी का माहौल बनाने के लिए बीते वर्षों से लोकसभा क्षेत्र की खाक छान रहे हैं। पार्टी के लोगों का मानना है कि यदि डॉक्टर नवल शाक्य को टिकट मिलती है तो वह भाजपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दे सकते हैं जबकि सलमान खुर्शीद भाजपा प्रत्याशी के सामने कहीं नहीं टिकते हैं।

मालूम हो कि 30 दिसंबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फर्रुखाबाद लोकसभा की अलीगंज विधानसभा के ग्राम नगला दांडी में शहीद केपी सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की अति आवश्यक बैठक कल 26 दिसंबर को दोपहर 1 बजे आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर बुलाई है।

जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने बताया कि जिलाध्यक्ष ने सभी पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेताओं को बैठक में आने का अनुरोध किया है। लोकसभा क्षेत्र प्रभारी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य के समर्थकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी के नेताओं द्वारा अखिलेश यादव से प्रत्याशी घोषित करने का अनुरोध किया जा सकता है।

error: Content is protected !!