फर्रुखाबाद। बाईपास स्थित सीपी इंटरनेशनल स्कूल में आज पूर्व प्रधान मंत्री एवं कवि कुल सिरोमणी भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेई का जन्मोत्सव तथा क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्री प्राइमरी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सेंटा क्लॉज और मैरी की झांकी प्रस्तुत की। सीनियर बच्चों ने पंडित अटल बिहारी बाजपेई के जीवन चरित पर विचार प्रस्तुत किए। निदेशिका डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, उप निदेशिका श्रीमती अंजू राजे, प्रधानाचार्य डॉ.विनोदचन्द्र शर्मा हेडमिस्ट्रेस संदीपा कुमार ने अटल को पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान निदेशिका डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेई ने विदेशी दबाव को दरकिनार करते हुए देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने में तथा पाकिस्तान को सबक सिखाने में अपने साहस का परिचय दिया।
उपनिदेशिका श्रीमती अंजू राजे ने बताया अटल बिहारी बाजपेई एक ऐसे प्रधान मंत्री थे जिन्हें जनता कई वर्ष पूर्व में ही प्रधान मंत्री के पद पर देखना चाहती थी।
प्रधानाचार्य डॉ. विनोदचन्द्र शर्मा ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक काफ़ी समय से परमाणु संपन्न बनाने की क्षमता विकसित कर चुके थे। परन्तु उन्हें अटल जैसे हिम्मती व सहयोगी नेतृत्व की जरूरत थी। कार्य क्रम के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
भाजपा ने मनाया सुशासन दिवस
भारतीय जनता पार्टी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर आवास विकास स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने संबोधन दिया।
जिला संगोष्ठी कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
मुख्य वक्ता जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई इस देश के ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता थे ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को जन्मे अटल बिहारी वाजपेई ऐसे राजनेता थे जिन्होंने तीन बार देश की प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली पूर्व प्रधानमंत्री भले ही सियासत से जुड़े हो लेकिन उनके अंदर वास्तविक रूप से एक कवि बसता था।
उन्होंने अपनी रचनाओं और कविताओं से इस देश में एक अलग ही स्थान बनाया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में देश सेवा का प्रण लिया जनसंघ से उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और भाजपा के गठन के बाद वह पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने 1977 में जब देश पर आपातकाल लगाया गया तो उन्होंने उस क्रांति में अपनी आहुति देने का काम किया। कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन में वह जेल गए।
अटल जी का जीवन सादगी और संघर्ष भरा रहा भारत के लिए उनका योगदान अमित है उनका नेतृत्व और दूर दृष्टि लाखों लोगों को प्रेरणा स्रोत देती है। उन्होंने मूल्यों और आदर्शों की राजनीति की। केंद्र की मोदी सरकार उनके द्वारा किए हुए कार्यों को आगे ले जाने का कार्य कर रही है। अटल जी की चतुर्भुज योजना नदियों को नदियों से जोड़ना जैसी योजनाएं मोदी सरकार विस्तृत रूप दे रही है।
उन्होंने 25 दलों के गठबंधन वाली सरकार चलाकर अपने व्यक्तित्व पर कभी दाग नहीं लगने दिया वह इस देश के बेदाग छवि वाले नेता के रूप में स्थापित हुए थे। पोखरण में परमाणु परीक्षण करके उन्होंने भारत की ताकत का एहसास पूरी दुनिया को कराया।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई सुशासन की प्रतिमूर्ति थे पूर्व प्रधानमंत्री का फर्रुखाबाद जनपद से भी जुड़ाव रहता था।
उन्होंने देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके कुशल रणनीति से भारत ने कारगिल पर विजय पताका लहराई थी। संयुक्त राष्ट्र के संबोधन से उन्होंने भारत की मुख्य भाषा हिंदी को पूरे विश्व में पहचान दिलाने का कार्य किया। उनकी दूरसंचार नीति से देश में सकारात्मक बदलाव आया। उनकी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को आज भी याद किया जाता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके बताए रास्ते पर चलकर देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एक परिपक्व नेता लोकप्रिय वक्त सादगी और तपस्या के अनुपम मिशाल थे अपने नाम के ही अनुरूप फैसलों पर अटल रहने वाले पूर्व पीएम की तारीफ समूचा विपक्ष करता था। राजनीति के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी नकारा नहीं जा सकता है। वे जीवन पर्यंत्र राष्ट्र निर्माण को गति देने में जुटे रहे मां भारती के लिए उनका समर्पण और सेवा भाव अमृत काल में भी प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।
भाजपा उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मानती है। जनपद के सभी बूथों पर उनकी जयंती मनाई गई। इस जिला संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री फतेहचंद वर्मा ने किया। पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार महेंद्र सिंह कटियार सैनिक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सहसंयोजक वीरेंद्र सिंह राठौड़ दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक अभिषेक त्रिवेदी।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक जिला महामंत्री सुनील रावत पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत हेमचंद्र वर्मा अवनीश शाक्य जिला मंत्री गोपाल राठौर धर्मेंद्र राजपूत अमरदीप दीक्षित पीयूष त्रिपाठी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला ममता सक्सेना चित्रा अग्निहोत्री रवि बाजपेई नगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडे जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।