हादसे में वृद्धा व बालक की मौत: 5 घायल

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) हादसे में वृद्ध माया देवी व बालक अभय की मौत हो जाने से कोहराम मच गया। माया देवी कोतवाली कायमगंज के ग्राम पपड़ी मिलकिया निवासी विष्णु दयाल जाटव की 60 वर्षीय पत्नी थी। जबकि अभय जनपद कासगंज थाना दरियागंज के नगला भाजत निवासी महेश चंद्र का 7 वर्षी पुत्र था।

हादसे में थाना शमशाबाद के ग्राम सिकंदरपुर निवासी बृजभान की 60 वर्षीय पत्नी रेशमा देवी, बेटे महेश की दो वर्षीय पुत्री सुरभि व एक वर्षीय पुत्र कार्तिक, श्रीमती सुशीला श्रीमती वैष्णवी घायल हो गए। सभी लोग दरियाव गंज स्टेशन से कायमगंज स्टेशन पहुंचे वहां से ई- रिक्शा से घर जा रहे थे। जब रिक्शा रास्ते में बरझाला मार्ग से गुजर रहा था उसी समय फर्रुखाबाद की ओर से तेजी से आए पिकअप चालक ने रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।

शमशाबाद थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने घायलों को सरकारी वाहन से सीएससी कायमगंज पहुंचाया। डॉक्टर अमरेश कुमार ने माया देवी व अभय को मृत घोषित कर दिया घायलों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शमशाबाद थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया की सूचना मिलने पर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटना के दौरान भूसे से भरी पिकअप पलट गई। चालक घायलों को तड़पता छोड़ भाग गया दुर्घटना में ई- रिक्शा चालक बच गया। घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र की है।

error: Content is protected !!