नाम के साथ सरनेम लोधी जरुर लगाये समाज के लोग

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आज लोधी जागृति मंच की बैठक में आवाहन किया गया कि समाज के लोग नाम के सरनेम में लोधी जरूर लगाए। लोधी जागरण मंच की बैठक जिला अध्यक्ष लोधी मनोज राजपूत के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम सिंह लोधी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष लोधी मनोज राजपूत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार लोधी जागृति मंच का संगठन गाँव- गाँव जाकर लोधी समाज को जागरूक करेगा।

समाज के लोगों को बताया जाएगा कि वह अपने नाम के साथ सरनेम लोधी जरूर लगाए। बिहार जातीय जनगणना में समाज की जनसंख्या न के बराबर रही। क्यो कि वहां का लोधी समाज लोधी न लिखकर विभिन्न उपनामो का उपयोग कर रहा है। समाज को वर्मा, राजपूत, पटेल, लोधा, लोध न लिखकर सिर्फ लोधी लिखें जिससे पूरे देश में अपनी कुल संख्या मालूम पढ़े।

इस मुहिम के तहत लोधी जागृति मंच ने एक कार्यक्रम घोषित जिसका नाम “चलो गाँव की ओर” रखा गया है। बैठक में प्रधान नरोत्तम सिंह ने कहा लोधी समाज के लोगो अपने बच्चों को शिक्षित करना चाहिए। सभासद विश्वनाथ राजपूत ने कहा की लोधी समाज को एक जुट होकर समाज में फैली बिभिन्न कुरीतियों को दूर करना चाहिए। बैठक में उपस्थित लोधी जागृति मंच के लोगों ने वरिष्ठ पत्रकार अनिल वर्मा शेखर के निधन दो मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक का संचालन डॉ राघवेंद्र सिंह राजपूत ने किया।
इस अवसर आरसी राजपूत, राजू राजपूय, उधन सिंह, राहुल राजपूत, शेर सिंह राजपूत जवाहर लाल राजपूत, मंगली राजपूत, जवाहर लाल राजपूत, अखिलेश राजपूत प्रदीप किसान आकाश राजपूत, गिरजा शंकर वर्मा, शिवम राजपूत राजपूत, आदेश राजपूत और जवाहर लाल राजपूत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!